वर्धा में सनसनी: अलग-अलग जगहों पर मिले 3 शव, रहस्यमयी मौतों से दहशत; पुलिस जांच शुरू

Wardha Suspicious Deaths: वर्धा में तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Sensation in Wardha: Three Bodies Found at Separate Locations; Panic Grips Area Amidst Mysterious Deaths; Police Investigation Underway.
वर्धा संदिग्ध मौत( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Wardha Three Bodies Found : वर्धा शहर में अलग-अलग तीन स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में तीन व्यक्तियों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस विभाग ने तीनों मामलों में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना वर्धा शहर के जानकी मेडिकल के पास सामने आई। 13 तारीख को शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिलते ही शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

दूसरी घटना उसी दिन रात करीब 8:30 बजे आरती चौक क्षेत्र में सामने आई। यहां एक वेल्डिंग वर्कशॉप के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान नासिर शेख सरदार (54), निवासी हसनबाग, नागपुर के रूप में हुई है। तीसरी घटना वडनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फुकटा गांव के पास हुई। यहां विलास एकनाथ फुलझेले (57) का शव खेत में एक पेड़ के नीचे मिला।

मौत के कारण स्पष्ट नहीं

बताया गया है कि वे शराब के आदी थे और गांव के ही एक किसान के खेत में मजदूरी करते थे। रोज की तरह काम पर गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान उनका शव खेत में मिला।

उन्हें तुरंत वडनेर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों मामलों में मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

हालांकि, 13 तारीख को जिले का अधिकतम तापमान 43.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com