गोंदिया में 142 मरीजों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 1.20 करोड़ की मदद, गंभीर बीमारियों के इलाज में राहत

Gondia Health Assistance: गोंदिया जिले में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से 142 मरीजों को एक साल में 1।20 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत।
gondia chief minister medical aid fund 142 patients financial assistance maharashtra
health assistance (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chief Minister Medical Aid Fund Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार की स्वास्थ्य विषयक विविध योजनाओं से मदद न मिलने वाले पात्र व जरूरमंद मरीजों के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि बड़ा आधार सिद्ध हो रही है। गोंदिया जिले में 1 वर्ष में 142 मरीजों को 1,20,40,000 रु. की चिकित्सा आर्थिक सहायता वितरित की गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दुरदृष्टि से जिले में कक्ष की स्थापना, पेपरलैस, आवेदन प्रक्रिया, जल्द से जल्द आवेदनों का निपटारा करने जैसे सकारात्मक बदलाव किये गए हैं। इसी के साथ सामंजस्य करार, काऊड फडिंग के माध्यम समाज के मदद करने वाले अस्पताल, धर्मादाय अस्पताल, संस्था, दानदाताओं का भी सहयोग मिल रहा है।

कुल 20 गंभीर बिमारियों के लिए आर्थिक सहायता

इस योजना के माध्यम से 20 गंभीर बीमारियों के लिए मदद की जाती है। इसमें बौन मैरो, हाथ व घुटनों का प्रत्यारोपण, हिप रिप्लेसमेंट, कैंसर की सर्जरी, सड़क दुर्घटना, छोटे बच्चों की सर्जरी, मस्तिष्क के रोग, हृदय रोग, डायलिसिस, कैंसर कीमोथेरेपी /रेडिएशन, अस्थिबंधन, नवजात शिशुओं के रोग, जलने बर्न वाले मरीज, विद्युत दुर्घटना के मरीज इन कुल 20 गंभीर बिमारियों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

धर्मादाय अस्पताल मदद कक्ष

योजना का लाभ उठाने की अपील1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में गोंदिया जिले के 142 मरीजों को मुख्यमंत्री सहायता निधी के माध्यम से 1 करोड़ 20 लाख 40 हजार रु. की आर्थिक सहायता दी गई है। इस योजना के जल्द, पारदर्शक व संवेदनशील कार्य पध्दति के कारण पात्र मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है। जरूरतमंद इस योजना के लाभ के लिए टोल फ्री क्रमांक 18001232211 पर संपर्क करें, यह आवाहन धर्मादाय अस्पताल मदद कक्ष प्रमुख रामेश्वर नाईक ने किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com