Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में गड्ढों में बैठकर किया योग, सड़क मरम्मत की मांग को लेकर युवाओं का अनोखा प्रदर्शन

Yoga Day Unique Protest: गोंदिया के अर्जुनी मोरगांव में खराब सड़क के विरोध में युवाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। राजे छत्रपति ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में बैठकर योग कर प्रशासन का ध्यान खींचा।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 22, 2026 | 09:11 AM

गड्ढों में बैठकर योग करते लोग (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Road Repair Demand Through Yoga: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां पूरे देश में लोग सेहत और तंदुरुस्ती का संदेश देने के लिए सामूहिक योग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे, वहीं गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव में एक बेहद अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां के युवाओं ने प्रशासन और सरकार की नींद उड़ाने तथा बदहाल बुनियादी ढांचे की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में बैठकर योग किया। इस अनोखे और रचनात्मक आंदोलन की पूरे परिसर में जमकर चर्चा हो रही है।

यह अनूठा प्रदर्शन राजे छत्रपति ग्रुप युवा मोर्चा के बैनर तले किया गया। अर्जुनी शहर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित अर्जुनी-महुरकुड़ा-महागांव-बोरी मार्ग पिछले काफी समय से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। पूरी सड़क पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हो चुके हैं, जिससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।

बैलगाड़ी चलाना भी हुआ दूभर

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस मुख्य मार्ग पर गड्ढों का आकार इतना बड़ा हो चुका है कि दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रामीण इलाकों की जीवनरेखा कही जाने वाली बैलगाड़ियों को भी इस मार्ग से ले जाना अब बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में बोले गिरीश महाजन-पूरी दुनिया ने माना योग का लोहा, यह केवल व्यायाम नहीं बल्कि सकारात्मक जीवन की कुंजी

ठाणे में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

नासिक चुनाव परिणाम: स्थानीय स्वराज्य संस्था सीट पर मतगणना शुरू, नरेंद्र दराडे के भाग्य का होगा फैसला!

भंडारा: लाखांदुर में ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, नकली चांदी बेचकर फरार हुए दो युवक

अर्जुनी शहर कि सड़क की इस जर्जर स्थिति के कारण आए दिन यहां छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें कई लोग चोटिल हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में कई बार लिखित ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

तुरंत काम शुरू न हुआ तो होगा तीव्र आंदोलन

प्रशासन की इसी अनदेखी और कछुआ चाल से नाराज होकर राजे छत्रपति ग्रुप युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने योग दिवस को विरोध के हथियार के रूप में चुना। युवाओं ने बीच सड़क पर बने गहरे गड्ढों के भीतर बैठकर प्राणायाम और आसन किए, ताकि संबंधित विभाग की आंखें खुल सकें।

यह भी पढ़ें:- ठाणे के मुंबई-वडोदरा NH पर जन्मदिन की खुशी मातम में बदली; BMW हादसे में फुटबॉलर योगेश नेगी ने गवाईं जान

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अर्जुनी-बोरी मार्ग की तुरंत मरम्मत नहीं कराई गई, तो आने वाले दिनों में स्थानीय नागरिकों को एकजुट कर इससे भी अधिक उग्र और तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Gondia arjuni morgaon youths perform yoga in potholes road repair protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 09:11 AM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.