-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Fraud In Name Of Ayurvedic Medicines Exploitation And Looting Of The Needy
आयुर्वेदिक दवाईयों के नाम पर चल रही खुलेआम धोखाधड़ी, जरूरतमंदों का शोषण व लूट
- Written By: आंचल लोखंडे
Gondia district: गोंदिया जिले में अनेक मार्गों पर वाहन खड़े कर या तंबू लगाकर दवाई वनस्पति से निर्मित होने की बात कहकर नागरिकों को फर्जी वैद्यों द्वारा लूटा जा रहा है।

आयुर्वेदिक दवाईयों के नाम पर चल रही खुलेआम धोखाधड़ी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
किसी भी बीमारी से जल्दी ठीक होने की दवाई मिले तो इसे पाने सभी लालायित रहते हैं। इन दवाईयों से बीमारी तो ठीक होती है लेकिन उसके शरीर पर दुष्परिणाम होते हैं। जिससे अनेक बार मरीज साईड ईफेक्ट का भय नहीं होने से आयुर्वेदिक दवाईयों को प्राथमिकता देते हैं। गोंदिया जिले में अनेक मार्गों पर वाहन खड़े कर या तंबू लगाकर दवाई वनस्पति से निर्मित होने की बात कहकर नागरिकों को फर्जी वैद्यों द्वारा लूटा जा रहा है।
जिससे नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ने की संभावना बनी रहती है। इससे वैद्यकीय क्षेत्र की कोई भी डिग्री नहीं होने के बावजूद अनेक फर्जी वैद्य सर्दी, खांसी, गुप्त रोग, वात, लकवा, मधुमेह व किडनी की बीमारी तक का गारंटी के साथ उपचार करने का दावा करते दिखाई दे रहे हैं।
विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत
आयुर्वेदिक दवाईयों की बिक्री करने वाले यह विक्रेता अधिकांशत: हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब व उत्तर प्रदेश राज्य बताए जाते हैं। वे जंगलों से या आदिवासियों से वनस्पति व जड़ी-बूटी लाकर उससे दवाई तैयार करने की बात करते हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बदलापुर आदि आदिवासी क्षेत्र से दवाईयां वनस्पति मिलने की जानकारी कुछ विक्रेताओं ने दी है। किसी विक्रेता के पास दवाई बिक्री की लायसेंस होगी तो वह दवाईयों की बिक्री कर सकता है। लेकिन किसी भी वैद्यकीय क्षेत्र की बिना डिग्री वाले दवाईयां स्वयं तैयार कर नागरिकों को बिक्री करते हैं। ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
कैंसर मरीजों को घर के पास मिलेगी कीमोथेरेपी, सितंबर से मुंबई के कांदिवली शताब्दी अस्पताल में शुरू होगी सेवा
एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज
आंगनवाड़ी के खाने में बड़ा बदलाव! अब अरहर खिचड़ी की जगह मिलेगा टेस्टी वेज पुलाव, जानें पूरी डिटेल्स
गोंदिया जिला परिषद स्कूलों के बच्चे रहेंगे भूखे? पोषण आहार का स्टॉक खत्म होने की कगार पर, मिड-डे मील पर संकट
स्वास्थ्य विभाग के समक्ष चुनौती
सभी का जीवन अमूल्य है। जिससे किसी भी बीमारी पर डॉक्टरों की सलाह लेकर उपचार करें ताकि धोखाधड़ी ना हो। इतना ही नहीं उपचार भी उचित तरीके से हो सके। आयुर्वेदिक दवाईयों की दुकान लगाने वालों की लायसेंस जांचने की जरूरत है। ताकि जरूरतमंदों का शोषण व लूट ही नहीं उनके जीवन से खिलवाड़ भी रुक सके।
ये भी पढ़े: अब नगर पालिका वसूलेगा अधिकारियों से जुर्माना, HC ने सड़क हादसों के लिए ठेकेदार का बताया जिम्मेदार
खुलेआम आर्थिक लूट
आयुर्वेदिक दवाईयों से स्वास्थ्य पर कोई भी दुष्परिणाम नहीं होता इसका लाभ उठाकर फर्जी वैद्य नागरिकों से पैसा लेकर उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं। इन दवाईयों के चक्कर में पड़ने वाले में गुप्तरोग और लैंगिक समस्या से त्रस्त मरीजों का प्रमाण अधिक है।
Fraud in name of ayurvedic medicines exploitation and looting of the needy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Metro: मुंबईकरों की पहली पसंद बनी मेट्रो, 1 दिन में 3.73 लाख यात्रियों का सफर, 33 दिनों में छठा रिकॉर्ड
Jul 24, 2026 | 12:34 PMमहाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द
Jul 24, 2026 | 12:33 PMअगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 12:31 PMबच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
Jul 24, 2026 | 12:30 PMInternational Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














