धान बोनस किसानों को मिलेगा, पार्टी समीक्षा बैठक सांसद पटेल का भरोसा
लाखांदूर में आयोजित पार्टी समीक्षा बैठक में सांसद प्रफुल्ल पटेल ने किसानों को धान बोनस देने का आश्वासन दिया।
Gondia City : किसान हमारी व्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें राहत देना हमारा कर्तव्य है. मैं आपको भरोसा देता हूं कि किसानों को उनका हक का धान बोनस जरूर मिलेगा, यह स्पष्ट आश्वासन प्रफुल्ल पटेल ने दिया. वे लाखांदुर के तरोने सभागृह में आयोजित तहसील स्तरीय पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे.जिले के दौरे पर आए सांसद पटेल ने तहसील की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली.
इस दौरान उन्होंने सिर्फ राजनीतिक रणनीतियों पर ही नहीं, बल्कि किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की. धान बोनस दिलाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और किसानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया. आगामी चुनावों के मद्देनजर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सांसद पटेल ने बूथ स्तर पर सूक्ष्म योजना बनाकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.
उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे आम लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं. कार्यकर्ताओं ने भी आने वाले समय में अधिक सक्रियता से काम करने का संकल्प लिया. इस मौके पर सांसद प्रफुल पटेल के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए शरद बिरे और सारंग बिरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया. इससे तहसील में पार्टी की ताकत बढ़ने की बात कही जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
परतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान
अमरावती में पारा 46.8 डिग्री, भीषण गर्मी का कहर, पारा 46.8 पर पहुंचा, हीट वेव अलर्ट
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शिव प्रेमियों में रोष, गोंदिया में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्
बैठक में पूर्व विधायक नानाभाऊ पंचबुद्धे, सुनील फुंडे, धनंजय दलाल, तहसीलध्यक्ष बालूभाऊ चुन्ने, संजना वरखड़े, शंकर खराबे, नानाभाऊ नाकाडे, देविदास राऊत, कल्पना जाधव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
