Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में पारा 46.8 डिग्री, भीषण गर्मी का कहर, पारा 46.8 पर पहुंचा, हीट वेव अलर्ट 

अमरावती में 26 अप्रैल को पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अप्रैल माह का रिकॉर्ड है। विदर्भ क्षेत्र में हीट वेव के चलते नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 26, 2026 | 08:12 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Weather: विदर्भ क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है. अमरावती में रविवार, 26 अप्रैल को पारा 46.8 डिग्री दर्ज किया गया. यह तापमान औसत से 4.6 डिग्री अधिक है.

वहीं न्यूनतम पारा 24.5 डिग्री सेल्सियस था. इसी तरह अकोला में सबसे अधिक 46.9 डिग्री था. विदर्भ में सबसे अधिक तापमान अकोला और उसके बाद अमरावती में दर्ज किया है. जिसके कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ था. सोमवार, 27 अप्रैल को भी इसी तरह का हाल होने की जानकारी मौसम विशेषज्ञों ने दी है. इसके बाद 28 अप्रैल से तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

मौसम विभाग द्वारा विदर्भ के लिए जारी

7 दिनों के पूर्वानुमान ने चिंता और बढ़ा दी है. अगले कुछ दिन मौसम के दोहरे मिजाज वाले हो सकते हैं. अगले 48 घंटों तक पूरे विदर्भ में हीट वेवकी चेतावनी जारी की गई है. नागरिकों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. महीने के अंत में मौसम में बदलाव दिख सकता है. 28 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक विदर्भ में गरजचमक के साथ बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शिव प्रेमियों में रोष, गोंदिया में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्

किराना दूकान और घर पर पत्थरबाजी, रिपोर्ट वापस लेने की धमकी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अकोला  शहर में पीएम आवास योजना का कार्य धीमा, 50 हजार लाभार्थियों के आवेदन खा रहे धूल

छेड़छाड़ करने वाले युवक को मनचले युवक को लड़कियों ने सड़क पर सिखाया सबक, जवाहर नगर में हुई घटना

अप्रैल माह का रिकॉर्ड तोड़ा

जिससे तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद की जा सकती है.नागरिक सावधानी बरतें बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच सीधी धूप में जाने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, और ओआरएस का घोल पीते रहने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय सिर को ढक कर रखने, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है.

तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ा

इस वर्ष अप्रैल माह में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अप्रैल माह में औसतन 42 से 43 डिग्री तापमान दर्ज किया जाता था. लेकिन इस वर्ष अप्रैल माह में रिकॉडतोड़ 46.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. ऐसे हालात अभी तक नहीं देखे गए थे. बाक्सबुधवार से पारा कम होने की संभावनाअप्रैल माह में रविवार को 46.8 डिग्री तापमान रिकॉर्डतोड़ दर्ज किया. लेकिन आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी. बदरीला मौसम रहने की संभावना है, जिससे कुछ हद तक नागरिकों को राहत मिल सकती है.प्रो. अनिल बंड, मौसम विशेषज्ञ

 सतर्कता बरतने की अपील-जिला अस्पताल तैयार

जिला शल्य चिकित्सक डॉ. विनोद पवार ने कहा कि जिले में हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सजग दिखाई दे रहा है. वार्ड नंबर 6 में उष्माघात के मरीजों पर उपचार किया जा रहा है. वहीं अन्य वार्डों में भी सुविधा है. अभी तक उष्माघात से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है.

Mercury reaches 46 8 degrees in amravati severe heat wreaks havoc mercury reaches 46 8 heat wave alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 07:55 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Heat Wave
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.