जंगली सूअरों के उत्पात से किसान परेशान
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Jan 22, 2022 | 11:40 PM
गोदिया. तिरोड़ा व गोंदिया तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में रबी की फसल लगाने के लिए किसानों ने धान की नर्सरी लगाई है. धान की नर्सरी से अंकुर निकल रहे हैं ,तो वहीं कुछ किसानों द्वारा रोपाई कार्य भी शुरु कर दिया है.
लेकिन धान की नर्सरी को जंगली सुअरों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है. गोंदिया तहसील के ग्राम कामठा, झिलमिली आदि परिसर में किसानों ने धान की नर्सरी लगाई है. उन्हीं नर्सरियों के परिसर में जंगली सुअर नजर आने से किसानों में चिंता बढ़ गई है. जिस वजह से कृषि भूमि परिसर में कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है.
गोंदिया तहसील के ग्रामीण अंचलों में यह जंगली सुअर एक झुंड में निकलती है और खेतों में लगी रबी धान की नर्सरी के साथ-साथ अन्य ग्रीष्मकालीन फसलों को अपना निशाना बनाती है.
सम्बंधित ख़बरें
महालगांव में जंगली सुअरों का हमला, 4 किसान गंभीर घायल, इलाके में दहशत
गोंदिया-इतवारी रेलखंड का व्यापक संरक्षा निरीक्षण, PCSO अनुप सतपथी ने संभाली कमान
गोरेगांव में मंजूर सड़क का काम अधर में, कीचड़ और झाड़ियों से परेशान नागरिक
कोहमारा-देवरी फ्लाईओवर पर फिर विवाद, सिंगल कॉलम की मांग से प्रोजेक्ट पर संकट
Farmers upset due to the ravages of wild boars
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 22, 2022 | 11:40 PM
