- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Farmers Have To Wait To Sell Mahua
गोंदिया में महुआ फूल का सीजन शुरू, खरीदी केंद्र न होने से किसान परेशान
महुआ की खरीदी में कमी, किसानों को कम दाम पर बेचना पड़ रहा है। सरकार ने प्रतिबंध हटाया, लेकिन कोई ठोस नीति नहीं।

GONDIA NEWS
Gondia News: महाविकास आघाड़ी सरकार ने महुआ से प्रतिबंध हटाकर किसानों के लिए आय का एक और माध्यम उपलब्ध कराया था. पर महुआ खरीदी के लिए कोई विशेष प्रबंध न होने के कारण निर्णय के बाद भी किसानों को महुआ बेचने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है. महाराष्ट्र राज्य में महाआघाड़ी सरकार के कार्यकाल में महुआ से प्रतिबंध तो हटा दिया गया जो एक अच्छा निर्णय था.
अब महुआ फूल का मौसम आ गया है, यह मई माह तक चलता है. किसान और मजदूर मेहनत कर महुआ चुनकर और उसे बेच कर अपना उदर निर्वाह करते है. सरकारी स्तर पर महुआ खरीदी केंद्र शासन द्वारा प्रारंभ नहीं किए जाने से गरीब लोगों को कम दाम पर महुआ बेचना पड़ रहा है.
जबकि सभी को उम्मीद थी महुआ से प्रतिबंध हटने के बाद सरकार आदिवासी विकास महामंडल के माध्यम से महुआ खरीदी करेगी पर अब तक ऐसी कोई ठोस नीति न होने के कारण अच्छे निर्णय के बाद भी पहले जैसी ही स्थिति बनी है. विविध प्रकार के बनाए जाते हैं पदार्थ महुआ से विविध प्रकार के पदार्थ बनाए जाते हैं.
सम्बंधित ख़बरें
सतारा जिप चुनाव: महायुती में ठनी, विधानसभा में शिंदे ने अपनी ही सरकार को घेरा; सीएम ने जांच का दिया आश्वासन
बॉम्बे हाईकोर्ट का हंटर: मुंबई के सभी फेरीवालों का होगा वेरिफिकेशन, बांग्लादेश के घुसपैठियों पर शिकंजा
एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसानों का डेटा अपडेट नहीं, गोंदिया के हजारों की फार्मर आईडी अटकी
गड़चिरोली में पानी टंकी से भारी लीकेज, शहरवासियों को झेलनी पड़ रही जल समस्या
उस पर आधारित उद्योग भी खोले जा सकते हैं. डिस्टलरी शराब बनाने के कारखाने खोले जा सकते हैं. जिससे हजारों लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकता है. चंद्रपुर, गढ़चिरोली जिले में इस प्रकार के उद्योग निजी या सरकारी क्षेत्र में प्रारंभ करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
जिले में भी महुआ, तनस पर आधारित उद्योग शुरू होने से रोजगार मिलेगा. जिले की विभिन्न तहसीलों में महुआ उत्पादन बड़ी तादाद पर होता है. इस दृष्टि से महुआ खरीदी केंद्र शुरू होने चाहिए उसी प्रकार इस पर आधारित उद्योग भी प्रारंभ करने की अत्यंत आवश्यकता है. आय का साधन लोग सुबह उठकर महुआ पेड़ों के पास पहुंच जाते है, ताकि महुआ पेड़ से गिरे हुए फूल मवेशी के खाने के पहले उन्हें मिल सकें.
महुआ आमदनी का साधन है. लोग कच्चा महुआ बीनकर उसे धूप में सुखाते हैं, उसके बाद बाजार में ले जाकर बिक्री करते हैं. जिले के ग्रामीण व जंगलों में महुआ के पेड़ मौजूद हैं. मार्च में होली के बाद महुआ के पेड़ पर फूल लग जाते हैं. जैसे ही तापमान में बढ़ोत्तरी होती है, वैसे ही फूल गिरने लगते हैं. इन्हें संग्रहित कर ग्रामीण पहले उसे सूखा रहे हैं.
Farmers have to wait to sell mahua
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईद के लिए सिलवाया कुर्ता निकला ‘उल्टा’, दर्जी की गलती पर वायरल हुआ वीडियो
Mar 23, 2026 | 08:14 PM‘आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं’, मोदी सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी; उठाया आदिवासियों का मुद्दा
Mar 23, 2026 | 08:08 PMजेल से बाहर आए ‘बाहुबली’ अनंत सिंह, समर्थकों ने फूलों से लादी गाड़ी; जोश देख बदला मोकामा का सियासी माहौल
Mar 23, 2026 | 08:05 PMसतारा जिप चुनाव: महायुती में ठनी, विधानसभा में शिंदे ने अपनी ही सरकार को घेरा; सीएम ने जांच का दिया आश्वासन
Mar 23, 2026 | 07:55 PMबॉम्बे हाईकोर्ट का हंटर: मुंबई के सभी फेरीवालों का होगा वेरिफिकेशन, बांग्लादेश के घुसपैठियों पर शिकंजा
Mar 23, 2026 | 07:52 PMवृंदावन की इस शरण में आते ही खत्म हो जाता है डर, श्री राधा की कृपा से बदल जाती है किस्मत
Mar 23, 2026 | 07:45 PMछठ के दौरान इन गलतियों से नाराज हो सकती हैं छठी मैया, बरतें विशेष सावधानी।
Mar 23, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM












