गोंदिया के सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला का पीएचसी कावराबांध पर औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

Gondia Police Patil Association: गोंदिया जिला पुलिस पाटिल संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस पाटिलों को अतिरिक्त कार्य से मुक्त रखने, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने की मांग की।
gondia police patil pending demands memorandum
Memorandum to Collector (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gondia Police Patil Recruitment: सालेकसा जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला ने तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कावराबांध का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

सीईओ ने अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर की साफसफाई का जायजा लिया तथा ओपीडी में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रयोगशाला में होने वाली विभिन्न जांचों, राष्ट्रीय असंसर्गजन्य रोग एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत मधुमेह व उच्च रक्तचाप के मरीजों के पंजीकरण, क्षेत्रीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के गांववार दौरों, उपकेंद्रों के निरीक्षण, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, दवा भंडारण, शासकीय आवासों की स्थिति तथा अभिलेखों की भी विस्तृत जांच की।

सालेकसा के कावराबांध PHC का सीईओ ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सीईओ दोंतुला ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय में निवास करें और आम नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने विशेष रूप से बारिश के मौसम को देखते हुए नदी किनारे व बाढ़ प्रभावित गांवों की उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को समय रहते ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराने की प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर सख्त चेतावनी

अभिलेखों को अद्यतन रखने पर दिया जोरउन्होंने सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, दौरा डायरी का नियमित संधारण तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने पर भी विशेष जोर दिया। सीईओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गोंदिया में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ। सुषमा देशमुख, स्वास्थ्य सहायक प्रदीप कटरे व राठौड़, फार्मासिस्ट संजय गुप्ता, प्रयोगशाला वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश पारधी, ज्योति दमाहे महालैब, स्वास्थ्य सहायिका मनीषा मेश्राम व संगीता बागड़े, स्वास्थ्य सेविका स्वाती टापरे, स्टाफ नर्स मोहन गिरी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जीना बघेले, कनिष्ठ सहायक उमेश राऊत, परिचर हेमंत भैरव तथा सफाई कर्मचारी ज्योति शेंदरे व ज्योति शिवणकर सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गांव कामगार पुलिस पाटिल संगठन महाराष्ट्र राज्य, जिला गोंदिया की ओर से जिलाध्यक्ष राजेश बन्सोड के नेतृत्व में जिलाधीश मंदार पत्की से मुलाकात कर पुलिस पाटिलों की विभिन्न प्रलंबित व महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

बारिश के मौसम में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने पर जोर

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि पुलिस पाटिलों को बीएलओ सहायक तथा ईपीक सहायक जैसे अतिरिक्त कार्य न दिए जाएं, पुलिस पाटिल पद की गरिमा व मूल जिम्मेदारियों को अक्षुण्ण रखा जाए तथा गोंदिया जिले के देवरी उपविभाग में रिक्त पुलिस पाटिल पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए।

इस अवसर पर जिलाधीश मंदार पत्की ने संगठन की मांगों को सकारात्मक रूप से सुना। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ सहायक की जिम्मेदारी केवल अस्थायी अवधि के लिए है और यह केवल सहायक के रूप में होगी। मुख्य बीएलओ की सभी जिम्मेदारियां संबंधित बीएलओ के पास ही रहेंगी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कावराबांध में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एसआईआर SIR प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गोंदिया जिले में रिक्त पुलिस पाटिल पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके पश्चात जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेनित चंद्रा दोन्तुला से भी मुलाकात कर प्रत्येक गांव में पुलिस पाटिल कार्यालय के लिए अलग से स्थान उपलब्ध कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया।

सीईओ ने दिए अहम निर्देश

उन्होंने भी इस मांग पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में विलास साखरे, भूमेन्द्र बागड़े, अनिता लंजे, क्रांति बिसेन, निलेश तुरकर, प्रेमलाल टेंभरे, देवेंद्र भंडारकर, रविंद्र क्षीरसागर, परिहार, शिशुकला सहारे, कुंदा नेवारे, भारती टेंभरे सहित संगठन के पदाधिकारी व पुलिस पाटिलों का समावेश था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com