तुमसर: अज्ञात व्यक्ति के शव का किया अंतिम संस्कार, राजूभाऊ निखाड़े संस्था का सराहनीय कार्य
भंडारा में अज्ञात व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार किया गया। राजूभाऊ निखाड़े संस्था ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
Gondia News: कारधा के सालेबर्डी / अजीमाबाद परिसर में वैनगंगा नदी के किनारे लगभग 40 से 45 वर्ष के एक व्यक्ति का शव दिखाई देने पर ग्रामीण द्वारा इसकी जानकारी पुलिस पाटिल शालू शीतल शिंदेमेश्राम को देने पर उन्होंने इसकी कारधा पुलिस स्टेशन को सूचना दी गई थी.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. जरूरी पंचनामा और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को आगे की जांच के लिए भंडारा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया. मृतक की पहचान के लिए परिसर में और नागरिकों के बीच पूछताछ की गई.
धार्मिक रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कारसाथ ही अलगअलग मीडिया के माध्यम से जानकारी फैलाई गई. लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई. सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए राजूभाऊ निखाड़े नागरी सहकारी पत संस्था मर्या.भंडारा ब्रांचभंडारा ने शव के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी संभाली.
सम्बंधित ख़बरें
Road Accidents Statistics: गोंदिया में चार महीने में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत से बढ़ी चिंता
Gondia जिला परिषद में मचा हड़कंप; मनरेगा मजदूरी के लिए ग्राम पंचायत सदस्य ने कीया ‘मैं भी कॉकरोच’ आंदोलन
गोंदिया तहसील को मिली 1 लाख से ज्यादा किताबें, अन्य तहसीलों में जल्द आपूर्ति
मक्का बेचकर भी खाली हाथ हैं अन्नदाता! खरीदी के कई सप्ताह बाद एक भी किसान को नहीं हुआ भुगतान
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में धार्मिक रीतिरिवाजों के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया. इस अवसर पर पुलिस कांस्टेबल अश्विन भोयर, ब्रांच मैनेजर हिमांशु निखाड़े, महेंद्र पडोले, रोशन केसलकर, रोशन सिंडीमेश्रम, दुशांत थेरे, अनिक राणे, नेहाल बंबोर्डे उपस्थित थे.
इस कार्य ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि राजूभाऊ निखाड़े नागरी सहकारी पत संस्था केवल फाइनेंशियल सेवाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए इंसानियत के नाते भी लगातार पहल कर रही है.
