-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Bhimnagar Ghogra Drain Cleaning Negligence Sewage On Roads Tiroda
तिरोड़ा के भीमनगर में नाली सफाई की अनदेखी, हल्की बारिश में सड़कों पर बहा सीवेज, ग्रामीणों में आक्रोश
Ghogra Gram Panchayat: तिरोड़ा तहसील के घोगरा ग्राम पंचायत अंतर्गत भीमनगर क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होने से हल्की बारिश में ही सीवेज सड़कों पर बहने लगा है।

Drain Cleaning Negligence (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhimnagar Sanitation Issue: तिरोड़ा तहसील के ग्रापं घोगरा अंतर्गत भीमनगर क्षेत्र में नाली सफाई की अनदेखी से नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में हैं और ग्रापं प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। बरसात के पूर्व में भी नालियों से गाद, प्लास्टिक और कचरा नहीं हटाए जाने से हल्की बारिश में भी सीवेज सड़क पर बहने लगता है। इसके कारण यह क्षेत्र अस्वच्छ, बदबूदार और बीमारियों से ग्रस्त हो गया है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले आठ दिनों से ग्रापं प्रशासन को नालियों की सफाई को लेकर लगातार सूचना व शिकायतें की जा रही हैं। लेकिन नागरिकों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। भीमनगर में कई घरों के आसपास पानी जमा हो रहा है और तेज बारिश होने पर घरों में भी पानी घूसने का डर है। घोघरा ग्रापं में वर्तमान में प्रशासनिक व्यवस्था कार्यरत है तथा संपूर्ण जिम्मेदारी ग्रापं अधिकारी प्रमोद बिसेन की है।
शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं
नागरिकों के अनुसार कई बार शिकायत करने और व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे प्रशासन की कार्यकुशलता पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। यह भी खेद व्यक्त किया गया कि भीमनगर में मांगगारोडी समुदाय के पास बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। नागरिकों की मांग है कि इस समुदाय को बड़े पैमाने पर शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए तथा इन्हें मुख्यधारा में शामिल करने पर प्रशासन विशेष ध्यान दे।
सम्बंधित ख़बरें
Dharavi Redevelopment Project: 10 लाख लोगों के आशियाने पर संकट? जानिए क्यों अटका एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट?
सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म बांटने में भेदभाव: PM श्री के छात्रों को पूरा अनुदान, समग्र शिक्षा वालों को आधा
अमरावती में अकाउंट रेंटल रैकेट का पर्दाफाश, साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे बैंक खाते
मुंबईकरों के लिए खुशखबरी: झीलों में भरा 88% पानी, 15 अगस्त से पहले खत्म हो सकती है पानी की कटौती
स्वच्छता से समृद्धि का दिया संदेश
स्थानीय लोगों के अनुसार, हर गांव को संत गाडगेबाबा के दिए गए स्वच्छता से समृद्धि के संदेश को आत्मसात करने की जरूरत है। गांव स्वच्छ होगा तभी वहां के नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। लेकिन, भीमनगर की मौजूदा स्थिति इन विचारों के बिल्कुल अलग है।
मानसून सीजन की शुरुआत में ही नालियों की हालत इतनी दयनीय है तो आने वाले समय में स्थिति और भी गंभीर होने की आशंका है। इसलिए नागरिकों की पुरजोर मांग है कि नालियों की तुरंत सफाई कराई जाए, संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जांच कराई जाए और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में 1 जून से तूफानी बारिश का अलर्ट; सरकार की किसानों से की ये अपील, जानें कब आएगा असली मॉनसून
दोषी अधिकारी का तत्काल स्थानांतरण करें
कवलेवाड़ा क्षेत्र जिप सदस्य किरणकुमार पारधी ने कहा कि भीमनगर घोगरा के नागरिक बारबार मुझसे संपर्क कर नालियों की सफाई की शिकायत कर रहे हैं। थोड़ी सी बारिश होने पर नालियां भर जाती हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। नागरिकों की शिकायत के बाद मैंने संबंधित ग्रापं अधिकारी प्रमोद बिसेन को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिसाद नहीं मिला। नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए तथा नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे दोषी अधिकारी का तत्काल स्थानांतरण किया जाए।
Bhimnagar ghogra drain cleaning negligence sewage on roads tiroda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PMDharavi Redevelopment Project: 10 लाख लोगों के आशियाने पर संकट? जानिए क्यों अटका एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट?
Jul 27, 2026 | 02:37 PMवेनेजुएला भूकंप पर ISRO-NASA का बड़ा खुलासा, 2 फीट तक खिसक गई जमीन; सैटेलाइट डेटा ने खोली तबाही की परतें
Jul 27, 2026 | 02:31 PMसरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म बांटने में भेदभाव: PM श्री के छात्रों को पूरा अनुदान, समग्र शिक्षा वालों को आधा
Jul 27, 2026 | 02:26 PMअमरावती में अकाउंट रेंटल रैकेट का पर्दाफाश, साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे बैंक खाते
Jul 27, 2026 | 02:24 PMमुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM250 करोड़ के साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, आगरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी स्क्रैब कारोबारी को दबोचा
Jul 27, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM











