भंडारा जिला माहेश्वरी संगठन चुनाव: दिलीप राठी निर्विरोध अध्यक्ष, राधेश्याम राठी बने सचिव

Bhandara Maheshwari Sabha: भंडारा जिला माहेश्वरी संगठन के चुनाव में दिलीप राठी निर्विरोध अध्यक्ष और राधेश्याम राठी सचिव चुने गए। चुनाव में समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती देखने को मिली।
bhandara maheshwari sangathan election dilip rathi president radheshyam rathi secretary
Maheshwari Sangathan (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Bhandara Maheshwari Sangathan Election: स्थानीय खामतालाब परिसर स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को भंडारा जिला माहेश्वरी संगठन के सत्र के लिए निर्वाचन प्रक्रिया बेहद सौहार्दपूर्ण और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुई। समाज की एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए इस बार पूरा चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया।

इस निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी रामप्रसाद लाहोटी एवं उप चुनाव अधिकारी संतोष राठी ने कमान संभाली। दोनों के कुशल मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।

निर्विरोध चुनी गई कार्यकारिणी

इस खास मौके पर प्रांतीय नेतृत्व की ओर से विशेष रूप से पधारे प्रदेश सभा के पर्यवेक्षक संतोष चांडक कुरखेड़ा उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया का बारिकी से अवलोकन किया और समाज की इस निर्विरोध चयन प्रक्रिया की सराहना की। बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं की सहमति से आगामी कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष दिलीप राठी, सचिव राधेश्याम राठी, महासभा प्रतिनिधि दामोदर सारड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक झंवर शामिल है।

समाजहित के कार्यों में निरंतर उत्कृष्ट योगदान

महेश्वरी समाज के वरिष्ठ जनों का कहना है कि चुनाव का सर्वसम्मति से संपन्न होना भंडारा जिला माहेश्वरी समाज की अटूट एकता, आपसी सौहार्द और संगठनात्मक मजबूती का जीवंत प्रतीक है। इस निर्विरोध निर्वाचन पर समाज के विभिन्न घटकों और गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के ऊर्जावान नेतृत्व में भंडारा जिला माहेश्वरी सभा प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगी और सामाजिक सरोकार व समाजहित के कार्यों में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com