

Maharashtra MLC Election 2026 Voting On 11 Seats: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए आज यानी 18 जून 2026 को मतदान होने जा रहा है। इस मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। नागपुर सीट पर उपचुनाव में राज्य के 17 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होना है। हालांकि 6 सीटों पर निर्विराेध चुनाव के कारण आज केवल 11 सीटों पर मतदान होगा।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य की 11 विधान परिषद सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिन-जिन क्षेत्रों में मतदान होना है वहां-वहां मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन ने मतदान से पहले ही अपना राजनीतिक दबदबा दिखाते हुए 17 में से 6 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। अब बाकी बची 11 विधान परिषण सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे। वहीं 22 जून को नतीजों को ऐलान किया जाएगा। महायुति गठबंधन के सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना 4 सीटों पर और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी तीनों दलों ने 2-2 सीटें निर्विरोध जीत ली है।
महाराष्ट्र विधान परिषद की 6 सीटें गंवाने के बाद अब विपक्ष बची हुई 11 सीटों पर महायुति को कड़ी टक्कर देने के मूड में है। कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प हो चुका है।