Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधायक के बयान का AISF ने किया विरोध, शिवाजी कौन था पुस्तक का सामूहिक पठन

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने विधायक संजय गायकवाड के कथित बयान के खिलाफ भंडारा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवाजी कौन था पुस्तक का सामूहिक वाचन किया गया।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 24, 2026 | 06:25 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन भंडारा जिला इकाई की ओर से विधायक संजय गायकवाड के कथित बयान के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान नारेबाजी करते हुए शिवाजी कौन था पुस्तक का वितरण किया गया तथा उसका सामूहिक वाचन भी किया गया.

एआईएसएफ की ओर से आरोप लगाया गया कि संगठन के पूर्व राज्य सचिव प्रशांत आंबी को विधायक संजय गायकवाड ने दूरभाष पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी. साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेता गोविंद पानसरे के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया.

इन आरोपों के बाद राज्यभर में शिवाजी कौन था पुस्तक को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जिसके असर भंडारा जिले में भी दिखाई दिए. इसी पृष्ठभूमि में एआईएसएफ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुस्तक का सामूहिक वाचन किया. बताया जा रहा है कि जिले में इस प्रकार का यह पहला अनोखा आंदोलन है.

सम्बंधित ख़बरें

संजय गायकवाड़ का ‘यू-टर्न’: ‘शिवाजी कोण होता?’ पुस्तक विवाद में विधायक ने मांगी माफी, नरम पड़े तेवर

अकोला अतिरिक्त जिलाधिकारी की गिरफ्तारी पूर्व जमानत अर्जी खारिज, न्यायालय ने गंभीरता को देखते हुए राहत न दी

 पीएनजी पाइपलाइन का काम युद्धस्तर पर,  25 प्रश तक की सीधी बचत, रसोइयों में पहुंचेगी अब पाइप वाली गैस

अकोला अतिरिक्त जिलाधिकारी के आदेश रद्द किए, सचिव की उलट जांच रोकने पर न्यायालय की कड़ी टिप्पणी

कार्यकर्ताओं पर हमले अब बर्दाश्त नहींप्रदर्शन में एआईएसएफ के राज्याध्यक्ष वैभव चोपकर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव हिवराज उके, जिलाध्यक्ष प्रणय बडवाईक, जिला सहसचिव सुनील कोहले, जयश्री खांडकुरे, श्रुती तांडेकर, तक्षक डोंगरे, आदित्य वंजारी, अनिल गाढवे सहित अनेक विद्यार्थी और प्रगतिशील संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इस अवसर पर वैभव चोपकर ने कहा कि विचारों का जवाब विचारों से न दे पाने वाले लोग धमकियों का सहारा लेते हैं, लेकिन प्रगतिशील कार्यकर्ताओं पर हमले अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

वैचारिक लड़ाई विचारों से लड़ना नहीं आता

जिन्हें वैचारिक लड़ाई विचारों से लड़ना नहीं आता, वे ही गालीगलौज और धमकियों का सहारा लेते हैं. प्रगतिशील कार्यकर्ताओं पर होने वाले ऐसे हमले अब कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

एआईएसएफ महाराष्ट्र  प्रदेश अध्यक्ष वैभव चोपकर ने कहा कि इस प्रवृत्ति का विरोध करने और विचारों की लड़ाई विचारों से लड़ने के लिए आगामी 28 अप्रैल को एआईएसएफ की ओर से एक अनोखा आंदोलन पुकारा गया है. इस दिन विधायक संजय गायकवाड़ के निवास स्थान के सामने गोविंद पानसरे लिखित पुस्तक शिवाजी कौन था का सामूहिक वाचन किया जाएगा.

Aisf criticized the mla s statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 06:16 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.