Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोवंशों को तस्करों से कराया मुक्त, वरठी और लाखनी में पुलिस की छापेमारी

वरठी और लाखनी पुलिस ने तस्करों से 21 गोवंशों को मुक्त कराया, कार्रवाई में 76,000 रुपये मूल्य के जानवर बरामद किए गए।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 20, 2026 | 08:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara District:  भंडारा जिले की वरठी और लाखनी पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयां करते हुए कुल 21 गोवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है. इन मामलों में पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. वरठी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत 19 अप्रैल की तड़के करीब 400 से 530 बजे के बीच स्थानीय अपराध शाखा ने पांचगांव रोड पर हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की. पुलिस उपनिरीक्षक राजू सोनपितरे को गश्त के दौरान एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप संदिग्ध हालत में आती दिखी.

वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें 12 गोवंश ठूंसठूंसकर भरे हुए मिले. जांच में पता चला कि इन्हें अवैध रूप से कत्लखाने ले जाया जा रहा था. पुलिस ने चालक शुभम श्रीधर भुरे, क्लीनर परमेश्वर गंगाराम पुडके और राकेश धनराज कुंभलकर को गिरफ्तार कर लिया है. इसी तरह की दूसरी कार्रवाई लाखनी पुलिस ने सालेभाटा गांव में की. 18 अप्रैल की शाम पुलिस हवलदार मिलिंद गभने को सूचना मिली कि रतन नंदेश्वर के खेत में कुछ जानवरों को अवैध रूप से रखा गया है.

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी राजू मोहन सार्वे और प्रमोद खोलीराम टेंभुर्णे ने मिलीभगत कर 9 गोवंशों को पेड़ों से बांध रखा था. यहां भी जानवरों के प्रति क्रूरता बरती गई थी. कार्रवाई के दौरान बाधा डालने की कोशिशकार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस के सरकारी काम में बाधा डालने की भी कोशिश की. पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान 76,000 रुपये मूल्य के जानवर बरामद किए हैं, जिनमें दो बछड़े, एक गाय और छह बैल शामिल हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

भुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

LLB परीक्षा की बढ़ी तारीख, विधायक अडबाले ने की थी मांग, गोंडवाना विवि जारी करेगी नई समय सारिणी

राजस्व मंत्री के दौरे में पूरी सरकारी मशीनरी, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उडी नींद

IRCTC करा रहा दिव्य दक्षिण यात्रा, भारत गौरव ट्रेन से होगा आध्यात्मिक धरोहर का अनुभव

21 cows were sold to smugglers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 03:43 PM

Topics:  

  • Cow
  • Gondia News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.