Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अब भाजपा हाउसफुल’, उद्धव सेना पर गिरीश महाजन का निशाना, बोले- UBT सांसदो की…

Maharashtra News: गिरीश महाजन ने उ्द्धव सेना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा हाउसफुल हो गई है। भाजपा उन्हें अपने साथ नहीं लेना चाहती

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 28, 2025 | 09:46 PM

मंत्री गिरीश महाजन (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने शिवसेना (UBT) पर निशाना साधा है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग नासिक आकर पोपटपंची (केवल बातें) करके चले जाते हैं, और सुबह से ही उनकी गर्जनाएं शुरू हो जाती हैं।

महाजन ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके अपने ही दल में कोई अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सुधाकर बडगुजर के बाद अब उनके महानगर प्रमुख बनाए गए मामा राजवाड़े भी भाजपा में आ गए हैं। महाजन ने स्पष्ट किया कि हालांकि उन्होंने अब गीते को अध्यक्ष बनाया है, लेकिन भाजपा उन्हें अपने साथ नहीं लेना चाहती। उन्होंने घोषणा की, “अब बस हो गया, भाजपा हाउसफुल हो गई है।

ठाकरे गुट के पूर्व नेताओं का भाजपा में प्रवेश

यह बयान तब आया जब ठाकरे गुट के पूर्व नेता सुनील बागूल, पूर्व महानगर प्रमुख मामा राजवाड़े सहित उनके समर्थकों ने रविवार को महाजन की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया। यह प्रवेश समारोह गंगापुर रोड स्थित रावसाहेब थोरात सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चालीसगांव के विधायक मंगेश चव्हाण, विधायक प्रो. देवयानी फरांदे, सीमा हीरे, राहुल ढिकले, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील केदार, जिला अध्यक्ष सुनील बच्छाव, पूर्व विधायक बालासाहेब सानप, लक्ष्मण सावजी, पूर्व मंत्री बबनराव घोलप, भिकूबाई बागूल, सुधाकर बडगुजर आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- ‘दामाद कोई छोटा बच्चा नहीं’, गिरीश महाजन का खडसे पर निशाना, बोले-भोला बनने की…

महाजन का आह्वान, पालिका चुनाव में 110 सीटें जीतें

महाजन ने कहा कि देश और राज्य में सबका झुकाव भाजपा की ओर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आंतरिक मतभेदों को भुलाकर मनपा और जिला परिषद चुनावों के लिए तैयार रहें। उन्होंने नाशिक मनपा में 110 सीटें जीतकर राज्य में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शंभू बागूल, राजवाड़े, भगवंत पाठक, गुलाब भोये, जगदीश अप्सुंदे आदि 60 प्रमुख पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया।

सुनील बागूल को ‘MPSC पास करने जैसा’ अनुभव

भाजपा में शामिल होने के बाद सुनील बागूल ने कहा कि भाजपा में प्रवेश करना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पार्टी प्रवेश के लिए महाजन से संपर्क किया, तो उन्होंने पहले स्थानीय विधायक, पदाधिकारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ है या नहीं, इसकी जानकारी मांगी। बागूल ने बताया कि जब उन्होंने बताया कि उन्हें अनुमति मिल गई है, तभी यह प्रवेश संभव हुआ। इस अनुभव को बागूल ने MPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने जैसा बताया।

‘यह आपकी आखिरी पार्टी’, महाजन का बागूल को संकेत

महाजन ने इस दौरान बागूल को एक सांकेतिक चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि बागूल के लिए भाजपा में प्रवेश करना उनकी “आखिरी पार्टी” होनी चाहिए, और उन्हें भविष्य में किसी अन्य विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

Girish mahajan targets uddhav thackeray said bjp is now housefull stop sending ubt mla

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2025 | 09:46 PM

Topics:  

  • BJP
  • Girish Mahajan
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Shiv Sena UBT
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

ठाकरे की शिवसेना को सोलापुर में झटका, ‘दसरी हटाव’ नारे के बाद दिग्गजों का इस्तीफा, सेना बैकफुट पर

2

मनपा चुनाव में शिंदे सेना बगावती मूड में, सीट बंटवारे पर घमासान, जंजाल का यू-टर्न

3

200 एमएलडी जलपरियोजना का टेस्ट अब चुनाव बाद, चुनावी आचार संहिता बनी जलापूर्ति में रोड़ा

4

जालना में फर्जी लर्निंग लाइसेंस वेबसाइट का पर्दाफाश, एलएल दिलाने के नाम पर साइबर ठगी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.