गड़चिरोली में हाथियों का तांडव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Wild Elephant Menace Maharashtra: गत कुछ वर्षों से भ्रमण पर आए जंगली हाथी अब जिले में ही बसें नजर आ रहे है। जंगली हाथियों का जिले के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण शुरू है। बीते कुछ दिनों से हाथियों द्वारा नुकसान के मामले कम नजर आ रहे थे। लेकिन अब फिर से जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ गया है। जंगली हाथियों का एक झुंड गड़चिरोली तहसील में विचरण कर रहा है।
कुछ दिन पूर्व ही जंगली गड़चिरोली तहसील के विभिन्न 8 गांवों के खेत परिसर में विचरण कर मक्का फसलों को तहस-नहस कर दिया। जिससे किसान का व्यापक नुकसान हुआ है। जंगली हाथियों का फिर से उत्पात शुरू होने से किसानों में दहशत छायी है। खरीफ के बाद अब रबी फसलों पर जंगली हाथियों की वक्र दृष्टि पड़ी है।
ओडिसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य होते हुए जंगली हाथियों के झुंड ने धानोरा से जिले में प्रवेश किया था। दिनभर जंगलों में विचरण के बाद रात में खेत परिसर में पहुंचकर फसलों को तबाह करने का दौर जारी था। इस बीच जंगली हाथियों के झुंड में कुछ नन्हें हाथी मेहमान भी हुए। जिससे जंगली हाथियों के झुंड में बढोतरी हुई।
इन जंगली हाथियों ने जिले के कोरची, कुरखेड़ा, देसाईगंज, आरमोरी, गड़चिरोली, चामोर्शी आदि तहसीलों में भ्रमण किया। इस वर्ष खरीफ सीजन में उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथी जंगलों में ही निवास करते दिखाई दिए। जिससे जंगली हाथियों का उत्पात कुछ कम नजर आ रहा था। लेकिन बीते कुछ दिनों से फिर से हाथी खेतों में पहुंचकर फसलों को तबाह कर रहे है। हाथियों का एक झुंड विगत कुछ दिनों से गड़चिरोली तहसील में विचरण कर रहा है।
यह भी पढ़ें – अजित पवार हादसे पर राजनीति! तटकरे पर लगे आरोपों पर भड़के सीएम फडणवीस, बोले- मानवता न खोएं राजनेता
आरमोरी तहसील के कुरंजा (देशपुर) में हाथियों ने किसान की मक्का फसलों का नुकसान किया। 3 फरवरी को रात के दौरान हाथियों के झुंड ने कुंरंजा परिसर में पहुंचे। इसके बाद जंगली हाथियों का समृह गड़चिरोली वन विभाग में दाखिल होकर विभिन्न गांवों के खेतों में उत्पात मचा रहे है।
कुछ परिसर में संपूर्ण खेत परिसर की फसलों को ही तहस-नहस कर दिया। दूसरे दिन किसान जब किसान खेत पर पहुंचे, तो खेतों का मंजर देखकर किसानों की आंखें नम हो गई। घटना के चलते किसान का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है
हाथियों के समूह ने गड़चिरोली तहसील के चिंचोली, मोहटोला, बेलगांव, रानखेड़ा, मौशीखांब, मरेगांव चक, मरेगांव, चांभार्डा व खैरी रिठ गांवों के खेत परिसर में प्रवेश कर किसानों के खेतों में उत्पात मचाया है। जिसमें किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इधर इस मामले को लेकर किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्राम्हणवाडे का ध्यानाकर्षण कराने के बाद ब्राम्हणवाडे ने जंगली हाथियों का बंदोबस्त करें, अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।