गड़चिरोली के चामोर्शी में जंगली हाथियों की एंट्री, 150 बोरे मक्का फसल की बर्बाद

Chandrapur Elephant Herd: चंद्रपुर से लौटे जंगली हाथियों ने गड़चिरोली के दोटकुली में किसान के 150 मक्के के बोरे तबाह किए। सुबह होते ही हाथियों का झुंड वापस सावली तहसील लौट गया।
Crop Damage by Elephants
बर्बाद हूई मक्के की फसल (सोर्स - फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Wild Elephants Enters Gadchiroli: बीते कुछ दिनों से जंगली हाथियों का विचरण चंद्रपुर जिले में था, ऐसे में गड़चिरोली जिले में किसानों ने राहत की सांस ली थी। बीते दिनों जंगली हाथी सावली तहसील में विचरण कर रहे थे। 8 जून की रात के दौरान वैनगंगा नदी को पार करते हुए जंगली हाथियों ने गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील में एंट्री की।

चामोर्शी तहसील के दोटकुली गांव में प्रवेश करते ही जंगली हाथियों ने फिर से उत्पात मचाया। इस दौरान दोटकुली गांव के एक खेत में रखे मक्का उपज के बोरो को तहस-नहस करते हुए जंगली हाथियों ने किसान का भारी नुकसान किया।

बीते कुछ वर्षों से जिले में कोहराम मचानेवाले जंगली हाथियों ने विगत 10 दिन पूर्व वैनगंगा नदी को पार कर चंद्रपुर जिले में प्रवेश किया था। चंद्रपुर जिले के सावली तहसील से होकर यह हाथी चंद्रपुर के प्रसिद्ध ताडोबा जंगल के बफर झोन में पहुंचे थे। जिससे यह हाथी अब यहां से आगे बढ़ेंगे, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था। इसी बीच जंगली हाथी यहां से पीछे मुड़े और वापसी का रास्ता पकड़ा।

150 मक्के के बोरों को किया तबाह

दोटकुली निवासी किसान संजय कवडू पुटकमवार ने अपने सर्वे नंबर 87 के 3.5 एकड खेती में मक्का फसलों की बुआई की थी। मक्का फसल परिपक्व होने के बाद मक्के की तुडाई व कुटाई की थी। इसके बाद मक्का उपज को 150 बोरे में भरकर अपने खेत में रखे थे। लेकिन सोमवार की देररात के दौरान जंगली हाथियों के झुंड ने उनके खेत में प्रवेश कर संपूर्ण उपज के बोरों को तहस-नहस कर नुकसान किया।

जिससे किसान पुटकमवार का व्यापक नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग व वन विभाग मामले का पंचनामा कर नुकसान मुआवजा दे, व जंगली हाथियों का बंदोबस्त करने की मांग किसानों ने की है।

फिर से सावली तहसील में लौटा झुंड

  • जंगली हाथियों का झुंड सावली तहसील के कवटी मार्ग से वैनगंगा नदी को पार करते हुए चामोर्शी तहसील के घारगाव, दोटकुली परिसर में देररात के दौरान प्रवेश किया।
  • इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को देने पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर। बी। इनवते के मार्गदर्शन में क्षेत्र सहायक सलीम कुरेशी, वनरक्षक अनिल नैताम आदि वनकर्मियों का दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा।
  • इस बीच मंगलवार को तड़के जंगली हाथियों का झुंड फराडा मार्ग से वैनगंगा नदी पार करते हुए सावली तहसील के साखरी गांव की दिशा में जाने की जानकारी वनविभाग ने दी है। जिससे इस परिसर के नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com