- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Wadadham Fossils Park Gadchiroli Dinosaur Remains Neglected
क्या आप जानते हैं? महाराष्ट्र के इस गांव में हैं डायनासोर के अंग; अब मिट्टी में मिलने की कगार पर फॉसिल पार्क
Wadadham Fossil Park: गड़चिरोली के सिरोंचा में स्थित डायनासोर फॉसिल पार्क बदहाली की कगार पर। 150 मिलियन वर्ष पुराने दुर्लभ जीवाश्मों पर मंडराया खतरा। प्रशासन की अनदेखी।
- Written By: प्रिया जैस

डायनासोर फॉसिल पार्क उपेक्षा का शिकार (सौजन्य-नवभारत)
Sironcha Dinosaur Fossils Park: गड़चिरोली जिले के आखिरी छोर पर बसे सिरोंचा तहसील के वडधम गांव परिसर में लाखों वर्ष पहले अस्तित्व में आए डायनासोर के जीवाश्म पाए गए है। देश समेत विश्व के वैज्ञानिक, शास्त्रज्ञों ने विश्व के सभी जीवाश्म की तुलना में यहां के जीवनाश्म काफी प्राचीन होने की बात कही थी।
इसका संज्ञान लेते हुए जीवाश्म संरक्षण हेतु फॉसिल पार्क का निर्माण किया गया। लेकिन सरकार व प्रशासन की उदासीनता के कारण इस जीवाश्म पर खतरा मंडराते हुए दिखाई दे रहा है। सिरोंचा तहसील के वडधम गांव समीपस्थ सिरोंचा-आसरअली मार्ग पर 18 किमी दूरी पर जीवाश्म पाए गए थे। यहां का जीवाश्म एक लकड़े की तरह दिखाई देता है।
- 1959 में डायनासोर के अवशेष पाए गए
- 2015 में मत्स्य व पेड़ों का अवशेष जमा
वन विभाग द्वारा शेड निर्माण कर इस अवशेष (Fossil) का जतन किया जा रहा है। यहां पर वन विभाग ने फॉलिस पार्क नामक उद्यान निर्माण किया गया। लेकिन इस ओर अनदेखी होने के कारण यह उद्यान अब संकट में आ गया है। जीवाश्म का अवशेष अब तक शेष होने के कारण डायनासोर संदर्भ में इस जगह पर पर्यटक हमेशा ही भेंट देते है।
पर्यटकों समेत अभ्यास के लिए भी उक्त स्थल आकर्षण का केंद्र बना है। अंतरराष्ट्रीय दर्जे का पर्यटन के रूप में विकसित होने में बढ़ावा मिल रहा था। लेकिन डायनासोर का अस्तित्व दिखाने वाले उक्त पार्क सरकार की अनदेखी के कारण संकट में पड़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक MIDC में जाम से थमी रफ्तार, गरवारे-एक्सलो रोड पर ट्रैफिक से हाल बेहाल; वाहन चालक हो रहें परेशान
नितिन गडकरी का नगरसेवकों को ‘अल्टीमेटम’: अपने वार्ड को दुर्घटना मुक्त बनाएं, ब्लैक स्पॉट्स को तुरंत हटाएं!
Vasai Virar में बढ़ता डॉग अटैक का खतरा, हर दिन 169 लोग बन रहे शिकार
नासिक : मोबाइल लोक अदालत से गांव-गांव पहुंचा न्याय, करंजाली में विवादों का मौके पर समाधान
मत्स्य व पेड़ों का अवशेष
सर्वप्रथम 1959 में पहली बार वडधम में अवशेष से दुर्मिल डायनासोर का अस्तित्व पाया गया था। उसकी आयु 150 से 160 दशलक्ष वर्ष हो सकता है, ऐसी बात कही जा रही है। वहीं सिरोंचा के जंगल में वर्ष 2015 में भी वैज्ञानिकों की सहायता से डायनासोर, मत्स्य व पेड़ों का अवशेष (Fossil) जमा किया गया था। इसके बाद वडधम में फॉसिल पार्क तैयार किया गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संशोधन हो, इसलिए 2018 में अमेरिका के नामी जीवाश्म संशोधकों को भारतीय संशोधकों के माध्यम से कोटा फॉर्मेशन में जीवश्म का अभ्यास करने के लिए बुलाया गया था। यहां पर मिले अवशेष पैरों की उंगली, हाथ का हिस्सा, गर्दन का हिस्सा आदि होने का मत अमेरिका के वैज्ञानिकों ने व्यक्त किया। एक ही जगह पर वनस्पति, प्राणी और मच्छली के जीवाश्म देश में केवल सिरोंचा में ही दिखाई देने से विश्व के वैज्ञानिकों के लिए यह स्थल अभ्यास का केंद्र बन रहा है।
यह भी पढ़ें – केरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
हौशी पुरातत्व विशेषज्ञों ने की अवशेष की खोज
- वर्ष 1959 में पहली बार हौशी पुरातत्व एक गुट ने वडधम गांव समीपस्थ प्राचीन अवशेष की खोज की।
- वहीं यह अवशेष लाखों वर्ष पुराने होने की बात कही गई। यह प्राचीन अवशेष डायनासोर नामक प्राणी होने की बात कही जा रही है।
- सिरोंचा समेत देश के पांच जगहों पर डायनासोर के जीवाश्म बड़ी संख्या में पाए गए है। विश्व के 300 शास्त्रज्ञों ने अंतरराष्ट्रीय परिषद में शिक्कामोर्तब किया है।
Wadadham fossils park gadchiroli dinosaur remains neglected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक MIDC में जाम से थमी रफ्तार, गरवारे-एक्सलो रोड पर ट्रैफिक से हाल बेहाल; वाहन चालक हो रहें परेशान
Apr 04, 2026 | 01:29 PMपंजाब की महिलाओं की बल्ले-बल्ले! हर महीने खाते में आएंगे ₹1500, मान सरकार ने शुरू की मावां धियां सत्कार योजना
Apr 04, 2026 | 01:25 PMवर्धा में यातायात नियम उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27,530 चालकों पर 1.83 करोड़ का जुर्माना
Apr 04, 2026 | 01:25 PMकेरल के ‘कैप्टन’ की अनसुनी कहानी: गरीबी से मुख्यमंत्री बनने तक का वो संघर्ष जिसने बदल दी सूबे की किस्मत
Apr 04, 2026 | 01:21 PMनितिन गडकरी का नगरसेवकों को ‘अल्टीमेटम’: अपने वार्ड को दुर्घटना मुक्त बनाएं, ब्लैक स्पॉट्स को तुरंत हटाएं!
Apr 04, 2026 | 01:20 PMVasai Virar में बढ़ता डॉग अटैक का खतरा, हर दिन 169 लोग बन रहे शिकार
Apr 04, 2026 | 01:17 PMनासिक : मोबाइल लोक अदालत से गांव-गांव पहुंचा न्याय, करंजाली में विवादों का मौके पर समाधान
Apr 04, 2026 | 01:17 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










