Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सड़क मरम्मत के लिए सड़क पर उतरे विधायक, निधि मंजूर नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

Wadsa Arjuni Road Protest: वडसा-अर्जुनी मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक रामदास मसराम का चक्काजाम आंदोलन। PWD अधीक्षक द्वारा बजट में निधि मंजूर करने के आश्वासन पर प्रदर्शन स्थगित।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 15, 2026 | 11:54 AM

विधायक रामदास मसराम के नेतृत्व में वडसा-अर्जुनी टी-पॉइंट पर चक्काजाम आंदोलन (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Chakka Jam Against Potholes In Gadchiroli: देसाईगंज तहसील के वडसा से अर्जुनी तक जानेवाला मार्ग परिसर का व्यापक महत्वपूर्ण तथा व्यस्त मार्ग है, लेकिन यह मार्ग पिछले कई महीनों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्डों के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार सरकार तथा संबंधित विभागों से आग्रह किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर विधायक रामदास मसराम के नेतृत्व में वडसा-अर्जुनी टी-पॉइंट पर चक्काजाम आंदोलन किया गया।

आंदोलन में क्षेत्र के किसान, विद्यार्थी, व्यापारी, वाहन चालक, महिलाएं तथा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सड़क की खराब स्थिति के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं पर नागरिकों ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की। आंदोलन के दौरान ‘सड़क मरम्मत के लिए तत्काल निधि मंजूर करो’, ‘गड्ढामुक्त सड़कें दो’ तथा ‘विकास के वादे नहीं, अच्छी सड़कें चाहिए’ जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस दौरान विधायक रामदास मसराम ने कहा कि वडसा-अर्जुनी मार्ग हजारों नागरिकों के दैनिक आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इस सड़क का उपयोग छात्र, किसान, व्यापारी तथा शासकीय कर्मचारी बड़ी संख्या में करते हैं। सड़क की व्यापक दयनीय स्थिति के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। गड्डों के कारण वाहनों को नुकसान हो रहा है और दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसी बात कहीं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे जिला सहकारी बैंक चुनाव में महायुति में दरार! भाजपा-शिवसेना नेताओं के अलग-अलग पैनल आमने-सामने

गड़चिरोली: जाति जनगणना और ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ करेगा बड़ा आंदोलन

नासिक में भीषण गर्मी ने बिगाड़ा टमाटर का खेल, अच्छे मुनाफे की टूटी उम्मीद; किसानों पर संकट गहराया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की कुर्सी खतरे में! आलाकमान ने दिया 6 माह का अल्टीमेटम

इसआंदोलन में कांग्रेस के देसाईगंज तहसील अध्यक्ष राजेंद्र बुल्ले, कांग्रेस के आरमोरी तहसील अध्यक्ष मिलिंद खोब्रागड़े, पूर्व उपसभापति नितीन राऊत, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिलीप घोड़ाम, पूर्व जिला परिषद सदस्य जयमाला पेंदाम, पूर्व नगराध्यक्ष शालु दंडवते, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सैकड़ों गुटनेता विकास प्रधान सहित विभिन्न नागरिक उपस्थित थे।

आगे आंदोलन करेंगे तीव्र

  • उन्होंने आगे कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शासन और संबंधित विभाग से निधि की मांग की गई, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप था कि सत्तापक्ष के विधायकों को पर्याप्त निधि उपलब्ध कराई जाती है, जबकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों की उपेक्षा की जाती है।
  • जनता की भावना और नाराजगी शासन तक पहुंचाने के लिए ही यह आंदोलन किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र निधि मंजूर कर सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया, तो जनता के साथ मिलकर इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें;- सेना की नौकरी से जन लोकपाल आंदोलन तक: 90 साल के हुए अन्ना हजारे, जानें उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट

बजट मंजूर कराकर होगा निर्माण

आंदोलन के कारण कुछ समय के लिए वडसा-अर्जुनी मार्ग पर यातायात प्रभावित रही। हालांकि पुलिस प्रशासन की उपस्थिती में आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान लोकनिर्माण के अधीक्षक ठाकरे ने आश्वासन दिया कि शुरू वित्तीय वर्ष के बजट में निधि मंजूर कर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा।

इस आश्वासन के बाद विधायक रामदास मसराम के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। विधायक मसराम ने स्पष्ट किया कि यदि निधि मंजूर नहीं की गई तो यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

 

Vadsar arjuni road repair chakkajam protest mla ramdas masram 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 11:54 AM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.