Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कठानी पुलिया पर ट्रक ने मारी बस को टक्कर, जिवितहानि नहीं

  • By navabharat
Updated On: Oct 25, 2021 | 10:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली. गड़चिरोली जिला मुख्यालय समीपस्थ कठानी नदी के पुलिया पर ट्रक ने रापनि की बस को टक्कर मारने की घटना सोमवार को सुबह 10 बजे के दौरान घटी. इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जिवितहानि  नहीं हुई. लेकिन रापनि की बस और ट्रक के सामने का हिस्सा पुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गया.

वहीं घटना के चलते कठानी नदी के पुलिया पर काफी घंटों तक यातायात प्रभावित हो गयी थी. इस घटना की जानकारी मिलते ही गड़चिरोली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात पूर्ववत शुरू की. जिससे वाहनधारक समेत यात्रियों ने राहत की सांस ली. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रापनि की एम. एच. 40 एक्यु-6122 क्रमांक की बस यात्रियों को लेकर गड़चिरोली से चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी की ओर जा रही थी. इस दौरान आरमोरी से गड़चिरोली की ओर आ रहा सीजी 07 ए2-8115 क्रमांक के ट्रक ने कठानी नदी के पुलिया पर बस का टक्कर मार दी.

इस घटना में किसी भी तरह की जिवितहानि नहीं हुई. लेकिन बस और ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. लेकिन पुलिया के बीचोबीच यह दुर्घटना होने से मार्ग के दोनों बाजुओं में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वहीं काफी घंटों तक यातायात प्रभावित हो गयी थी. इधर गड़चिरोली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू की. 

वाहनधारकों को लेना पड़ा छोटे पुलिया का सहारा 

ट्रक की बस को टक्कर लगने के बाद काफी घंटों तक कठानी नदी के नये पुलिया पर यातायात प्रभावित हो गयी थी. साथ ही पुलिया के दोनों बाजु में वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. काफी घंटे तक प्रतिक्षा करने के बावजूद भी यातायात शुरू नहीं होने के कारण अनेक वाहनधारकों ने कठानी नदी के छोटे पुलिया का सहारा लेते हुए आवागमन शुरू कर दिया था.

गड़चिरोली के मुख्य चौक में भी हुई दुर्घटना 

चामोर्शी से धानोरा की ओर जानेवाला ट्रक गड़चिरोली के मुख्य इंदिरा गांधी चौक में पहुंचकर धानोरा मार्ग की ओर मुड़ गया. इसी बीच अचानक एक कार ट्रक के सामने आ गयी. जिससे ट्रक चालक का नियंत्रण छुटकर ट्रक  कार से टकरा गया. लेकिन इस घटना में किसी भी तरह की जिवितहानि नहीं हुई. मात्र कार को क्षति पहुंचे की जानकारी मिली है. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. 

Truck hit the bus on kathani culvert no loss of life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2021 | 10:44 PM

Topics:  

  • Gadchirol News
  • Gadchiroli
  • People

सम्बंधित ख़बरें

1

हाईवे बना रेस ट्रैक…गड़चिरोली की सड़कों पर ‘धूम’ स्टाइल रफ्तार, मौत दे रही दस्तक!

2

बाल कामगार विरोधी कानून कागजों पर! होटलों व दुकानों में काम कर रहे 14 साल से कम उम्र के बच्चे

3

गड़चिरोली में जंगली सूअर का शिकार, वन विभाग ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

4

गड़चिरोली में 210 लोगों को मिली सरकारी नौकरी, मंत्री आशीष जायसवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.