गड़चिरोली में 210 लोगों को मिली सरकारी नौकरी, मंत्री आशीष जायसवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Gadchiroli News: गड़चिरोली में सहपालकमंत्री आशीष जायसवाल ने अनुकंपा व सरल सेवा के तहत 210 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- Written By: आकाश मसने
नियुक्ति पत्र सौंपते मंत्री आशीष जायसवाल (फोटाे नवभारत)
Gadchiroli Appointment Letter Distribution: गड़चिरोली के जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सहपालकमंत्री आशीष जायसवाल के हाथों अनुकंपा व सरल सेवा के प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। राज्य में आज एक ही समय पर सभी जिले के उम्मीदवारों को नियुक्ति देने का मुख्य कार्यक्रम मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों दूरदृष्य प्रणाली द्वारा संपन्न हुआ।
गड़चिरोली जिले के सहपालकमंत्री आशीष जायसवाल ने सरकारी सेवक के तौर पर कार्य करते समय प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्य से आम नागरिकों के मन में सरकार के प्रति सकारात्मक भावना, विश्वास तथा खुशी निर्माण हो, ऐसे सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
अपने भाई-बहन का रखे ख्याल: जायसवाल
इस समय सहपालकमंत्री जयस्वाल ने नए उम्मीदवारों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मिले इस अवसर का उपयोग जनता को सुलभ व जल्द सेवा देने के लिए करें। नागरिकों को समाधान तथा सरकार के संदर्भ में विश्वास देने वाली सेवा ही असली सरकारी सेवा है। अपने भाई-बहन के सहमति से आपकी नियुक्ति हुई है। जिससे नौकरी करते समय उनका भी ख्याल रखें, ऐसा आह्वान भी सहपालकमंत्री जयस्वाल ने किया।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli Accident News: रांगी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन को निमंत्रण देने निकले युवक की मौके पर मौत
‘स्टील हब’ परियोजनाओं के खिलाफ किसानों का मोर्चा, उपजाऊ जमीन बचाने आंदोलन तेज
सरेंडर नक्सलियों ने खोला हथियारों की फैक्ट्री का राज! गड़चिरोली में जमीन के नीचे छिपा जखीरा बरामद
विदर्भ में गर्मी का कहर, गड़चिरोली में हीटवेव का रेड अलर्ट, तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार
जिले के विकास में योगदान दें : जिलाधिकारी
कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने प्रस्तावना में कहा कि कुल 210 उम्मीदवारों को काउंसलिंग व पारदर्शक प्रक्रिया द्वारा नियुक्ति दी जा रही है। इसमें महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग मार्फत चयन हुए 80 तथा अनुकंपा तत्त्व पर 130 उम्मीदवारों का समावेश है। इसमें 59 महिला है।
यह भी पढ़ें:- बॉम्बे हाईकोर्ट ने सातारा-पालघर के 2 जजों को किया बर्खास्त, एक ने ली रिश्वत तो दूसरा लेता था ड्रग्स
अनुकंपा सूची के 11 उम्मीदवार 10 वर्षों से वहीं उसमें से 2 उम्मीदवार 15 वर्षों से प्रतीक्षा सूची में थे। अंतत: उनके प्रतीक्षा को अब पूर्णविराम मिला है। सभी उम्मीदवार प्रामाणिकता व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर जिले के विकास में योगदान दें, ऐसा आह्वान जिलाधिकारी ने किया।
इस समय गड़चिरोली के नियोजन भवन में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा, विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे, जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे, उपवनसंरक्षक आर्या, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज, निवासी उपजिलाधिकारी सुनील सूर्यवंशी, उपजिलाधिकारी स्मिता बेलपत्रे, पूर्व विधायक डॉ. देवराव होली आदि मान्यवर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सभी विभाग प्रमुख, नए से नियुक्त कर्मचारी तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे। नियुक्ति पत्र स्वीकारते हुए अनेकों के चेहरे पर खुशी के भाव दिखाई दिए।
