Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में व्यापारी से मारपीट कर लूटपाट, महिला समेत परिजनों पर केस दर्ज

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 06, 2026 | 07:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: सिविल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ महिला और उसके परिजनों ने मारपीट कर लूटपाट की. घटना 3 अप्रैल को हुई जब खामगांव निवासी सुनील खेडकर 54 को एक महिला ने फोन कर बुलाया.

वह अपनी चारपहिया गाड़ी से शौर्यवाडा होटल, घुसर रोड, अकोला पहुंचे. वहां महिला का पति और उसकी सास मोपेड से आए और व्यापारी पर पत्नी के साथ घूमने का आरोप लगाकर खेत में ले गए. वहां उसका शर्ट उतरवाकर महिला के साथ फोटोवीडियो बनाए, मारपीट की और गालीगलौज कर इसके बाद व्यापारी की 35 हजार रु. मूल्य की 7 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी छीन ली और 2.50 लाख रुपये की मांग करते हुए बदनामी की धमकी दी.

तत्काल फोन पे से 55 हजार रुपये मंगवाए, पर व्यापारी के बेटे ने केवल 10 हजार रुपये भेजे. शेष रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. व्यापारी की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में भा.न्या.सं. 2023 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में गैस सिलेंडर की किल्लत पर वंचित बहुजन आघाड़ी का जोरदार प्रदर्शन

गूगल मैप ने फंसाया, ट्रक घुसा संकरी गली में, बिजली का खंभा टूटा, 50 हजार का नुकसान

धारणी के दिया गांव में दर्दनाक हादसा, सिपना नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

भंडारा में पोक्सो मामले में अमन रिसोर्ट मालिक गिरफ्तार, बिना आईडी दिए कमरा

आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गोपनीय और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी नितेश थोप 40, लता थोप 35 निवासी खरब ढोरे, मुर्तिजापुर तथा लीलाबाई पाखरे 66 निवासी संजय नगर, अकोला को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से व्यापारी की 35 हजार रु. की सोने की अंगूठी, फोन पे से प्राप्त 19 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त 25 हजार रु. की मोपेड और 5 हजार रु. मूल्य का मोबाइल इस तरह कुल 75 हजार रुपये का माल पंचों की मौजूदगी में जब्त किया गया.

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी.चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक मालती कायटे के आदेशानुसार पीएसआई शामली निकम, पीएसआई दिनेश पवार और पुलिस कर्मचारी श्रीकांत आजलसांडे, शक्ति कांबले, पवन सिरसाट, एकनाथ त्रिकाल ने कार्रवाई की.

Akola civil lines trader assault robbery honeytrap case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 07:01 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.