Gadchiroli Chilli Price 2026: गड़चिरोली जिले की सिरोंचा तहसील में सर्वाधिक मिर्च का उत्पादन लिया जाता है। इस वर्ष बाजार में सिरोंचा तहसील की मिर्च की काफी मांग होकर किसानों को अच्छा दाम भी मिल रहा है। लेकिन स्थानीय स्तर पर बाजार मंडी उपलब्ध नहीं होने के कारण उत्पादक किसानों को पड़ोसी राज्य तेलंगाना के वरंगल में जाकर मिर्च की बिक्री करनी पड़ रही है।
विशेषत राज्य के उपराजधानी नागपुर में मिर्च की काफी मांग होने के बाद भी नागपुर की तुलना में वरंगल की दूरी कम होने के कारण सिरोंचा के मिर्च उत्पादक किसान तेलंगाना में मिर्च बिक्री को प्राथमिकता दे रहे है। दो दशक पहले दर्जेदार तंबाकू के उत्पादन के लिए सिरोंचा को पहचाना जाता था। प्राणहिता, गोदावरी और इंद्रावती नदियां तहसील में बहने के कारण सिरोंचा तहसील में सुपीक जमीन है।
जिससे इस तहसील में धान फसल समेत, मक्का, मिर्च, कपास आदि फसलों का उत्पादन लिया जाता है। इस वर्ष मिर्च का उत्पादन अच्छा होकर तेलंगाना राज्य में मिर्च को प्रति क्विंटल 30 से 35 हजार रुपये दाम मिल रहा है। जिससे यहां के किसान तेलंगाना राज्य के वरंगल की बाजार मंडी में जाना पसंद कर रहे है। बॉक्स हेतुपहले नागपुर में बेची जाती थी मिर्चपहले सिरोंचा के किसान नागपुर में मिर्च को बेचने के लिए जाते थे।
लेकिन इस वर्ष नागपुर की तुलना में वरंगल के बाजार में अच्छा दाम मिलने की बात किसानों द्वारा कही जा रही है। तेलंगाना राज्य की सीमा सिरोंचा तहसील से सटी होने के कारण वहां पर निजी व्यापारियों की बड़ी बाजार मंडी है। इसके अलावा निजी जिनिंग होने के कारण कपास खरीदी भी बड़े पैमाने पर होती है। यही स्थिति मिर्च फसल संदर्भ होकर पिछले कुछ वर्षों से सिरोंचा तहसील के किसान तेलंगाना के बाजार मंडी पर निर्भर है। विशेषत कुछ व्यापारी तेलंगाना और नागपुर से सिधे सिरोंचा में पहुंचकर मिर्च खरीदी करते हुए भी दिखाई दे रहे है।
मिर्च खरीदी केंद्र शुरू करेंसिरोंचा में धान और कपास के लिए सरकारी खरीदी केंद्र शुरू किए जाते है। लेकिन मिर्च फसल के लिए सरकारी खरीदी केंद्र शुरू नहीं किए जाने के कारण स्थानीय मिर्च उत्पादक किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे सिरोंचा में सरकारी मिर्च खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग सिरोंचा तहसील के मिर्च उत्पादक किसानों द्वारा की जा रही है।