Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा: छात्र सत्यापन के साथ परीक्षा अनिवार्य करने के आदेश पर बवाल, शिक्षक-छात्रों ने जताया कड़ा विरोध

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 08, 2026 | 06:40 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Education News: महाराष्ट्र के स्कूलों में छात्रों की संख्या के सत्यापन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए आदेश ने हड़कंप मचा दिया है। सत्यापन के दिन ही विशिष्ट विषयों की परीक्षा लेना अनिवार्य करने के निर्णय को शिक्षक संगठनों और छात्रों ने तुगलकी बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेश पालकर और प्राथमिक शिक्षा निदेशक शरद गोसावी के हस्ताक्षर से 31 मार्च को यह आदेश जारी किया गया है।क्या है सरकारी आदेशनए नियमों के अनुसार, कक्षा दूसरी से आठवीं तक का सत्यापन परीक्षा मूल्यांकन के दिन होगा।

वहीं, कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं का सत्यापन 11, 15 और 22 अप्रैल को किया जाना निश्चित हुआ है। इस सत्यापन के दौरान नौवीं के लिए मराठी, गणित, अंग्रेजी और ग्यारहवीं के लिए मराठी, भौतिकी व अंग्रेजी विषयों के पेपर लेना अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षाएं खत्म, तो अब फिर से पेपर क्योंराज्य के अधिकांश माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों ने वार्षिक योजना के अनुसार अपनी अंतिम सत्र की परीक्षाएं पूरी कर ली हैं। कई कनिष्ठ महाविद्यालयों में ग्यारहवीं के छात्र अब बारहवीं की पढ़ाई शुरू कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में दोबारा तीन विषयों की परीक्षा लेना छात्रों पर भारी मानसिक दबाव डालने वाला साबित होगा।

छात्रों का कहना है कि उनकी मुख्य परीक्षाएं हो चुकी हैं और अब वे पूरी तरह बारहवीं की तैयारी में जुटे हैं, ऐसे में दोबारा परीक्षा देना उनके साथ अन्याय है।शिक्षकों पर काम और आर्थिक बोझशिक्षक संगठनों के अनुसार, उन्हें छात्रों के संख्या सत्यापन से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसे परीक्षा के साथ जोड़ना व्यावहारिक नहीं है। नए प्रश्नपत्र तैयार करना, पर्यवेक्षण और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच से स्कूलों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें

सिरोंचा के किसानों का बढ़ा रुझान; नागपुर के बजाय तेलंगाना के वरंगल में बेच रहे मिर्च, मिल रहा बंपर दाम

Pune Crime: चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मारा, फिर रची एक्सीडेंट की झूठी कहानी

भंडारा ST Bus में मुफ्त की सैर पड़ी भारी, साल भर में पकड़े गए 122 बिना टिकट यात्री, वसूला हजारों का जुर्माना

महाराष्ट्र में 29 चीनी कारखानों को 1,012 करोड़ रुपये FRP बकाया के लिए नोटिस, 13 अप्रैल को आयुक्तालय में सुनवाई

साथ ही, 22 अप्रैल को आखिरी पेपर लेकर 1 मई को परिणाम घोषित करना तकनीकी रूप से अत्यंत कठिन होगा।विधायक अडबाले से हस्तक्षेप की मांगशिक्षक विधायक अडबाले के भंडारा दौरे के दौरान विभिन्न शिक्षक संगठनों ने उनसे मुलाकात कर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट किया है कि सत्यापन और परीक्षा दो अलगअलग प्रक्रियाएं हैं और इन्हें एक साथ नहीं थोपा जाना चाहिए।

परीक्षा में छूट दी जाएछात्रों के संख्या सत्यापन के लिए हमारा पूरा सहयोग रहेगा, लेकिन अधिकांश कॉलेजों में परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब दोबारा परीक्षा का नियोजन कर परिणाम घोषित करना तर्कसंगत नहीं है। स्थानीय स्कूलों को उनकी वार्षिक योजना के अनुसार परीक्षा लेने की छूट दी जानी चाहिए।विनोद किन्दर्ले, महासचिव, शिक्षक भारती।

Bhandara education department student verification re exam protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 06:28 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.