Gadchiroli Crime News: सिरोंचा तहसील के आसरअली पुलिस थाना अंतर्गत दो अलगअलग गांवों में युवक और युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनाएं 15 घंटों के भीतर उजागर हुई है।
लेकिन मृतक युवकयुवती के बीच कोई संबंध नहीं होने की बात पुलिस ने स्पष्ट की है। लेकिन एक ही परिसर में घटनाएं उजागर होने से परिसर में खलबली मच गई है। मृतक युवती का नाम टेकलामोटला निवासी आएशा कलीम शेख 18 और मृतक युवक का नाम आसरअली निवासी राजू गंगाराम जेंगठे 20 है।
पहली घटना टेकलामोटला गांव में गुरुवार को उजागर हुई। जहां आएशा शेख नामक युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के पिता काम के लिए बाहर गांव गया था। वहीं भाई भी तेलंगाना में गया था।
इसी बीच दोपहर के समय वह अपनी सहेली के साथ फोटो निकालने के लिए सोमनपल्ली परिसर में गई थी। वहीं शाम के समय पिता को फोन कर अपने लिए चिकन राइस लाने की बात भी कही थी। लेकिन उसने जीवन का अंतिम निर्णय लेकर आत्महत्या की।
वहीं दूसरी घटना आसरअली गांव में शुक्रवार को सुबह के समय उजागर हुई है। जहां पर राजू जेंगठे नाम के युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दिन सुबह राजू के मातापिता के बीच विवाद हुआ था।
जिसके बाद दोनों घर से बाहर निकल गए। इस बीच राजू ने फांसी लगाकर अपनी जीवनयात्रा समाप्त की। विशेषत दोनों घटनाएं असरअली पुलिस थाना क्षेत्र में केवल 15 घंटों के भीतर घटने से दोनों घटनाओं का एकदूसरे से संबंध है क्या ऐसी चर्चा परिसर में शुरू है।
दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध नहींटेकलामोटला में युवती ने गुरुवार की शाम और आसरअली में शुक्रवार को सुबह युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन दोनों घटनाओं का एकदूसरे से कोई संबंध नहीं है। युवक और युवती की आत्महत्या का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस जांच कर रही है। योगीराज जाधव, थाना प्रभारी