Gadchiroli News: गड़चिरोली स्थित प्रज्ञा संस्कार कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने क्रीड़ा युवक सेवा संचालन राज्य पुणे, जिला क्रीड़ा परिषद व जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भंडारा में आयोजित थ्रो बाल विभागीय स्पर्धा में अंडर 14 गुट से प्रथम क्रमांक प्राप्त किया, वहीं राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए अपना स्थान निश्चित किया.
स्पर्धा में अनेक टीमों ने हिस्सा लिया था. इस दौरान प्रज्ञा संस्कार कॉन्वेंट के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट समन्वय तथा खेल के कौशल, शिस्त का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय कार्य किया है. प्रथम क्रमांक प्राप्त कर राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए अपना स्थान निश्चित किया है.
आगामी राज्यस्तरीय स्पर्धा नांदेड में होने वाली है. इस स्पर्धा में हिमांशू उईके, नक्ष सुरकर, नयन पदा, राज कोटगले, आदित्य साबले, रित्विक शहा, अर्णव धुर्वे, आराध्य महाजन, वंश नरोटे व आयुष नरोटे सहभागी हुए थे. सफल खिलाड़ियों का दंडकारण्य शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास संशोधन संस्था गड़चिरोली के अध्यक्ष डा. राजाभाऊ मुनघाटे, शाला प्रशासक डा. सुरेश लड़के, शाला समन्वयक चेतन गोरे, प्रधानाध्यापिका रिजवाना पठान, उपप्रधानाध्यापिका जयश्री टप्पे, नंदिनी मोहुर्ले, पर्यवेक्षक आशीष ढोले, पर्यवेक्षिका श्रद्धा काचीनवार ने प्रशंसा की. विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय क्रीड़ा शिक्षक अमित धोडरे को दिया है.