गड़चिरोली में तीसरे दिन पर्लकोटा नदी हुई शांत, भामरागड़वासियों को मिली बड़ी राहत
Gadchiroli Latest News: गड़चिरोली में पिछले कुछ दिनों से हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर थी। इस कारण जिले के 100 गांव का संपर्क टूट चुका था, जिससे अब लोगों को राहत मिली है।
- Written By: प्रिया जैस
पर्लकोटा नदी हुई शांत (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले में लगातार तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिले के नदी और नालों पर बाढ़ की स्थिति निर्माण होकर अनेक मार्ग बंद हो गये थे। ऐसे में भामरागड़ तहसील मुख्यालय समीपस्थ बहने वाली पर्लकोटा नदी पर बाढ़ की स्थिति निर्माण होने के कारण भामरागड़ तहसील मुख्यालय समेत करीब 100 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया था।
जिसके कारण भामरागड़ तहसील का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। ऐसे में गुरुवार को सुबह बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के कारण भामरागड़ तहसील का जनजीवन पटरी पर लौट आया। जिससे भामरागड़ वासियों ने राहत की सांस ली। जिले में निरंतर हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिले में प्रमुख नदियों समेत उपनदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति निर्माण होकर प्रमुख मार्ग समेत एक दर्जन से अधिक मार्ग बंद हो गये है।
भामरागड़ का व्यापार पूरी तरह ठप
इसमें आलापल्ली-भामरागड़ मार्ग का समावेश था। मंगलवार को भामरागड़ तहसील मुख्यालय समीपस्थ बहने वाली पर्लकोटा नदी पर बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गयी है। जिसके कारण भामरागड़ तहसील मुख्यालय समेत तहसील के करीब 100 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया था। विशेषत: दूसरे दिन यानी बुधवार को बाढ़ का पानी भामरागड़ के बाजार लाइन में घुसने के कारण भामरागड़ का व्यापार पूरी तरह ठप होकर व्यापारी सुरक्षित जगह पर स्थलांतरित हो गये थे।
सम्बंधित ख़बरें
भूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
Gadchiroli News: चंद्रपुर से अलग हुआ गडचिरोली डाक मंडल, आज से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
गड़चिरोली में आंगनवाड़ी कर्मियों और आशा वर्करों का मोर्चा, 24 माह का कोरोना भत्ता देने की मांग
गड़चिरोली में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया सीडबॉल प्रसारण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
यह भी पढ़ें – 3 दिन में 1200 वाहनों की जांच, 2 लाख का जुर्माना, पोले के मद्देनजर एक्शन मोड पर ट्रैफिक पुलिस
ऐसे में गुरुवार को सुबह से बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी। और पुलिया के नीचे पानी उतरने के कारण आलापल्ली-भामरागड़ प्रमुख मार्ग की यातायात पूर्ववत शुरू हो गयी है। जिसके कारण भामरागड़ समेत तहसील के नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
गुरुवार को 2 मार्ग थे बंद
गड़चिरोली में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार को जिले के एक दर्जन से अधिक मार्ग बंद हो गये थे। वहीं बुधवार को आधे मार्गों की यातायात शुरू होकर 8 मार्ग बंद थे। ऐसे में गुरुवार को आलापल्ली-भामरागड़ प्रमुख मार्ग समेत 6 मार्ग पर यातायात पूर्ववत शुरू हो गयी। वहीं दिनभर दो मार्ग बंद थे। जिनमें अहेरी-वट्रा, आसरअली-सोमनुर मार्गों का समावेश है।
