- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Hingna Farmers Protest Against Land Acquisition New Nagpur Project
Nagpur News: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान आक्रोशित, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
New Nagpur Project: न्यू नागपुर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से किसान नाराज है। उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग पर अड़े, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान आक्रोशित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Hingna Farmers Protest: न्यू नागपुर परियोजना के लिए लाडगांव (रीठी) और गोधनी (रीठी) गांवों में लगभग 1,700 एकड़ कृषि भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के किसान नाराज़ हैं। उन्होंने भूमि के उचित मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
परियोजना प्रभावित किसान समिति के सदस्य किशोर आष्टनकर ने मंगलवार को आयोजित पत्र परिषद में कहा कि यदि सरकार ने किसानों को न्याय नहीं दिया, तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भूमि का मुआवजा वर्तमान बाजार मूल्य से पाँच गुना अधिक दिया जाना चाहिए तथा प्रत्येक प्रभावित किसान को 2,000 वर्गफुट का विकसित भूखंड परियोजना क्षेत्र में प्रदान किया जाए।
कानूनी चुनौती
उन्होंने आरोप लगाया कि एमएमआरडीए (नागपुर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण) द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया बिना कानूनी औपचारिकताओं के शुरू की गई है। अक्टूबर 2025 में जारी नोटिस का किसानों ने सख्त विरोध किया है और इसे कानूनी चुनौती दी है। इस संबंध में किसानों ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, पालक मंत्री, उपविभागीय अधिकारी तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी (नागपुर ग्रामीण) को ज्ञापन सौंपा है।
सम्बंधित ख़बरें
1 मई 1960 महाराष्ट्र दिवस: विरासत की बात, शौर्य, अस्मिता और इतिहास का गौरवशाली दिन
Mumbai Pune Expressway: मिसिंग लिंक शुरू होते ही अगला प्लान तैयार, एक्सप्रेसवे को 10 लेन तक बढ़ाने की योजना
अहिल्यानगर में 60 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का शक, Ashok Kharat Case से सहकारिता तंत्र पर सवाल
Navi Mumbai Fake Baba Fraud: ‘तांत्रिक पूजा’ के बहाने महिला से लाखों ऐंठे, दो बाबा गिरफ्तार
विकसित भूखंड मुफ्त दिए जाएँ
किसानों ने कहा कि प्रस्तावित न्यू नागपुर योजना का नक्शा महाराष्ट्र क्षेत्रीय नगर नियोजन अधिनियम, 1960 के अनुसार घोषित नहीं किया गया है। जिन कृषि भूमियों को अधिग्रहण में शामिल किया गया है, वे ग्रीन ज़ोन में आती हैं, जिन्हें आज तक न तो येलो बेल्ट और न ही वाणिज्यिक ज़ोन में बदला गया है।
किसानों का कहना है कि नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि भूमि अधिग्रहण किस अधिनियम के अंतर्गत किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 के अनुसार सरकार को अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए, जो अब तक नहीं की गई है। किसानों ने यह भी मांग की है कि अधिग्रहित भूमि के बदले प्रत्येक एकड़ पर 12.5% (लगभग 3,000 वर्गफुट) का विकसित भूखंड मुफ्त दिया जाए।
ये भी पढ़े: छठी मैया को खुश करने के लिए चढ़ाएं ये 9 फल, छठी मैया होंगी प्रसन्न
न्यायसंगत दरों पर समझौता करें
आष्टनकर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में लाडगांव और गोधनी में निजी बिल्डरों ने भूमि को ₹75 लाख से ₹1 करोड़ प्रति एकड़ के दर से खरीदा है। इसलिए सरकार को किसानों के साथ न्यायसंगत दरों पर समझौता करना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों की भावनाओं को नहीं समझती और उचित मुआवजा नहीं देती, तो किसान अपनी भूमि किसी भी कीमत पर परियोजना के लिए नहीं देंगे।इस अवसर पर परियोजना प्रभावित किसान नरेंद्र टिपले, सतीश आष्टनकर, चंदू मून, भीमराव मूते सहित 25 से अधिक किसान उपस्थित थे।
Hingna farmers protest against land acquisition new nagpur project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1 मई 1960 महाराष्ट्र दिवस: विरासत की बात, शौर्य, अस्मिता और इतिहास का गौरवशाली दिन
May 01, 2026 | 08:36 AMAkola Bride Accident News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं; भीषण सड़क हादसे में नववधू सहित 3 की मौत
May 01, 2026 | 08:19 AMडिजिटल जनगणना 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल महाअभियान तैयार, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
May 01, 2026 | 08:17 AMCCTV बंद नहीं किया! बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले बैलेट पर बवाल, EC ने दी सफाई, बोले- 3 उम्मीदवार आए थे
May 01, 2026 | 08:13 AMMumbai Pune Expressway: मिसिंग लिंक शुरू होते ही अगला प्लान तैयार, एक्सप्रेसवे को 10 लेन तक बढ़ाने की योजना
May 01, 2026 | 07:51 AMअहिल्यानगर में 60 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का शक, Ashok Kharat Case से सहकारिता तंत्र पर सवाल
May 01, 2026 | 07:39 AMNavi Mumbai Fake Baba Fraud: ‘तांत्रिक पूजा’ के बहाने महिला से लाखों ऐंठे, दो बाबा गिरफ्तार
May 01, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM










