Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एयरपोर्ट एंट्री से ठीक पहले BJP नेता धर दबोचा, सौंसर छेड़खानी का खुला राज, MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई

BJP Leader Arrest: मध्य प्रदेश पुलिस ने नागपुर एयरपोर्ट पर जाल बिछाकर भारतीय जनता पार्टी के नेता को सौंसर छेड़खानी मामले में गिरफ्तार किया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 26, 2025 | 09:11 AM

भाजपा नेता गिरफ्तार (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: सौंसर में हुए छेड़खानी कांड में फरार भाजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर को मध्य प्रदेश पुलिस ने नागपुर एयरपोर्ट में प्रवेश करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। यह मामला पूरे पांढुर्णा में तूल पकड़ता जा रहा था। विरोधी पार्टियों द्वारा आंदोलन तक किए गए। पकड़ा गया नेता सौंसर निवासी मारोती महादेवराव लोणारे (56) बताया गया।

मारोती भाजपा से जुड़ा हुआ है और प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करता है। 15 दिन पहले मारोती के ही बिजनेस पार्टनर की पत्नी ने उसके खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तत्काल मामला भी दर्ज कर लिया था, लेकिन गिरफ्तारी न होने के कारण स्थानीय पुलिस पर सत्ता का दबाव होने का आरोप लगाया जा रहा था।

कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन

कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा सौंसर में प्रदर्शन भी किया गया था। पुलिस लगातार मारोती की तलाश में जुटी हुई थी। राजस्थान और गुजरात में भी पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी थी लेकिन मारोती हाथ नहीं लगा। शनिवार को एमपी पुलिस को जानकारी मिली कि मारोती नागपुर से विमान में बैठकर फरार होने की तैयारी में है।

तत्काल एक टीम को नागपुर रवाना किया गया। टीम ने एयरपोर्ट के बाहर ही जाल बिछा रखा था। जैसे ही मारोती एयरपोर्ट परिसर में दाखिल हुआ घात लगाकर बैठी पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर पुलिस टीम सौंसर रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें – CM कप बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आज होगा आगाज, सीएम फडणवीस करेंगे उद्घाटन, अमित शाह होंगे शामिल!

पुलिस के छापे में धराए 6 जुआरी

खापरखेड़ा पुलिस ने सिल्लेवाड़ा परिसर में छापेमारी कर 6 जुआरियों को दबोच लिया। उनसे नकद और अन्य सामान जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में दहेगांव रंगारी निवासी सचिन शेटे, सिल्लेवाड़ा निवासी रामलखन कश्यप, कांताराम कश्यप, खापरखेड़ा निवासी स्वप्निल खोब्रागड़े, सलमान पठान और इरशाद शेख का समावेश है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि मौजा सिल्लेवाड़ा परिसर में कुछ लोग झाड़ियों के बीच जुआ खेलने बैठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करके छापा मारा और उपरोक्त जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। ताश के पत्तों पर लगे दांव के 11,150 रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन और अन्य सामान सहित 1.46 लाख रुपये का माल जब्त कर गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Bjp leader arrested airport entry saunsar molestation case mp police action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 09:11 AM

Topics:  

  • BJP
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur Airport

सम्बंधित ख़बरें

1

गोवंश तस्करी का भंड़ाफोड़, 23 लाख का माल जब्त, 26 गौमाताओं को दिया जीवनदान

2

गोंदिया में फिर 3 दिनों का येलो अलर्ट, 29 व 30 को भारी बारिश की चेतावनी

3

‘आपली ST ऐप’ ने बढ़ाया सिरदर्द, लाखों खर्च के बाद भी असुविधा, यात्रियों में नाराजगी

4

आर्वी न.प. में कांग्रेस का एकला चलो का नारा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनंत मोहोड की घोषणा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.