- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Air India Emergency Landing In Nagpur 170 Passengers Survive
नागपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में टला बड़ा हादसा, 170 यात्रियों की बची जान
Air India Emergency Landing: एयर इंडिया विमान के साथ एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टेकऑफ के बाद पक्षी के टकराने के बाद तुरंत विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
- Written By: प्रिया जैस

एयर इंडिया विमान (सौजन्य-IANS)
Air India News: एयर इंडिया का एक विमान शुक्रवार को हादसे का शिकार होने से बच गया। नागपुर से दिल्ली जा रहे विमान के टेकऑफ करने के कुछ ही देर बाद उससे पक्षी टकरा गया। पायलट ने विमान के इंजन में कंपन होता देख यू-टर्न लेकर वापस नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया। विमान को लगे झटके से सभी यात्री घबरा गये थे। विमान में 170 यात्री सवार थे। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
लैंडिंग के बाद विमान में ही बैठे रहे यात्री
नागपुर हवाई अड्डे पर जानवरों और पक्षियों का आना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी रनवे पर सुअर, हिरण और पक्षी देखे गए हैं। शुक्रवार की घटना ने हवाई अड्डे पर ऐसी पुरानी घटनाओं को उजागर कर दिया। शुक्रवार को एयर इंडिया के नागपुर-दिल्ली विमान क्रमांक 466 ने शाम 6.38 बजे उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद पायलट ने देखा कि विमान का इंजन कंपन कर रहा है। पायलट को संदेह हुआ कि कोई पक्षी विमान से टकरा गया है।
पायलट ने विमान को वापस नागपुर हवाई अड्डे पर लाने का फैसला कर एटीसी से संपर्क किया। विमान हिंगना की ओर से होते हुए सुराबर्डी, फेटरी, कलमेश्वर और सावनेर तक पहुंच चुका था। वहां से विमान पाटन सवांगी, कोराडी और कामठी होते हुए नागपुर हवाई अड्डे पर उतरा। लैंडिंग के तुरंत बाद ही इंजीनियर्स विमान की जांच में लग गये। इस दौरान करीब एक घंटे तक यात्री विमान में ही बैठे रहे।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे से नाराज शाइना एनसी थाम सकती हैं NCP का दामन! सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
Kidney Transplant Fraud Kalyan: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 31 लाख की ठगी, डॉक्टर समेत 7 पर केस दर्ज
नागपुर: 250 करोड़ की हेराफेरी करने वाले सट्टेबाज को मदद करना पड़ा भारी, इंपेक्टर समेत 9 लोग निलंबित
Mumbai BMC Drain Cleaning: मानसून से पहले BMC सख्त, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने का निर्देश
यात्रियों को टिकट का पैसा किया रिफंड
सूत्रों के अनुसार विमान में बैठे-बैठे परेशान यात्रियों ने जब रोष जताया, तो उन्हें विमान से बाहर उतारा गया। दूसरे विमान से भेजने की व्यवस्था करने के बजाय एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा रिफंड कर दिया गया। हवाई अड्डे पर हुई इस घटना के संबंध में जब एमआईएल के अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि नागपुर से दिल्ली जा रहा विमान तकनीकी कारणों से वापस लौट आया था।
यह भी पढ़ें – ड्रीम प्रोजेक्ट: फुटाला फाउंटेन की टेस्टिंग शुरू, नितिन गडकरी ने दिए अपडेट, नाइपर प्रोजेक्ट रद्द
इस समय दिवाली चल रही है और हर जगह पटाखे फोड़े जा रहे हैं। इसलिए हवाई अड्डे और आसपास के इलाकों में पक्षियों के उड़ने की संभावना बहुत कम है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इंजन में महसूस हुए कंपन के पीछे कोई तकनीकी कारण अवश्य होगा। 2 सितंबर को इंडिगो एयरलाइंस की नागपुर-कोलकाता उड़ान से एक पक्षी टकरा गया था। 2 महीने के भीतर यह इस तरह की दूसरी घटना है।
नहीं हटाई जा रहीं मटन की दुकानें
एयरपोर्ट के पास के इलाके से लगी हुईं मटन की कई दुकानें हैं, जिससे एयरपोर्ट के पास पक्षियों का जमावड़ा लगा रहता है। विमान से कई बार पक्षियों के टकराने की घटना होने के बावजूद प्रशासन द्वारा मटन की दुकानों को हटाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। प्रशासन का ध्यान नहीं होने से यहां पर नई-नई दुकानें खुलती जा रही हैं।
Air india emergency landing in nagpur 170 passengers survive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज है International No Diet Day, 2026, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन
May 06, 2026 | 01:19 PMहिमंता बिस्वा सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में 11 मई के बाद होगा शपथ ग्रहण, देखें तस्वीरें
May 06, 2026 | 01:14 PMनागपुर स्टेशन पर अवैध ऑटो बूथ हटाया: 4 महीने की देरी, दबाव और विरोध के बाद आखिर कार्रवाई
May 06, 2026 | 01:13 PMशिंदे से नाराज शाइना एनसी थाम सकती हैं NCP का दामन! सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
May 06, 2026 | 01:09 PMचुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PMनई Renault Duster की धमाकेदार वापसी: Creta को देगी टक्कर या करेगी गेम खत्म? जानिए 3 बड़े फायदे
May 06, 2026 | 01:04 PMदो धड़ों में बंट जाएगा AIADMK! 30 विधायक बगावत करने को तैयार, क्या विजय को बैठे-बिठाए मिल पाएगा समर्थन?
May 06, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













