नल की पाइप में पंप लगाया तो खैर नहीं, टिल्लू पंप मालिकों में हड़कंप, गड़चिरोली नगर परिषद ने कसी नकेल
Tullu Pump Seizure Nagpur: जलसंकट के बीच टिल्लू पंप चलाने वालों की खैर नहीं! नगर परिषद ने जब्त किए 8 पंप, वसूला जाएगा ₹5,000 जुर्माना। वैनगंगा का जलस्तर गिरने से प्रशासन सख्त।
- Written By: प्रिया जैस
टिल्लू पंप पर छापेमारी (सौजन्य-नवभारत)
Water Crisis Maharashtra Summer: वर्तमान में ग्रीष्मकाल के दिन शुरू होकर शहर के विभिन्न वार्डों में पानी की किल्लत महसूस की जा रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपने घरों के नलों पर टिल्लू पंप लगाकर क्षमता से अधिक पानी का उपयोग कर रहे है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए नप ने एक पथक का गठन किया है।
वहीं जल्द ही टिल्लू पंप जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई है। उक्त मुहिम शहर के पंचवटी नगर से शुरू होकर अब तक विभिन्न वार्डों से 8 टिल्लू पंप जब्त किए गए है। ग्रीष्मकाल के दिनों में जिला मुख्यालय समीपस्थ बहने वाली वैनगंगा नदी का जलस्तर कम हो जाता है। जिसके कारण शहर में जलापूर्ति की समस्या निर्माण होकर विभिन्न वार्डों में जलसंकट की स्थिति निर्माण होती है।
लेकिन दूसरी ओर ऐसी गंभीर स्थिति के बाद भी कुछ लोग अपने घरों के नलों पर टिल्लू पंप लगाकर क्षमता से अधिक पानी का उपयोग करते है। जिसका खामियाजा अन्य नलधारकों को भुगतना पड़ता हैं। टिल्लू पंप धारकों के खिलाफ कार्रवाई करने के प्रति वर्ष ग्रीष्मकाल के दिनों में नगर परिषद द्वारा पथक का गठन कर टिल्लू पंप जब्त करने के साथ ही जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गडचिरोली में पुलिस पहल से 79 साल बाद तुमरकोठी गांव में पहुंची बिजली, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
मुंबई: पाकिस्तान से आतंकी धमकी: रेलवे पुलिस को स्टेशन उड़ाने की कॉल से हड़कंप, 5 करोड़ की मांग
पुणे में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए PMRDA का बड़ा प्लान, 17 चौराहों का होगा कायाकल्प
शरद पवार डिनर डिप्लोमेसी; सियासी कड़वाहट के बीच मोदी बाग में इकट्ठा होगा पूरा परिवार, सुनेत्रा भी होंगी शामिल!
ऐसे में पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न वार्डों में पानी की किल्लत महसूस की जा रही है। जिससे नप प्रशासन सतर्क होकर टिल्लू पंप धारकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पथक का गठन कर टिल्लू पंप धारकों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। जिससे शहर के टिल्लू पंप धारकों में खलबली मच गयी है।
पंचवटी नगर और लांझेड़ा में जब्ती की कार्रवाई
शहर के विभिन्न वार्डों में कुछ लोगों द्वारा अपने घरों के सरकारी नलों पर टिल्लू पंप लगाकर क्षमता से अधिक पानी का उपयोग करने की अनेक शिकायत नगर परिषद को प्राप्त हुई। जिसके बाद नप के जलापूर्ति विभाग ने 6 सदस्यीय वाले विशेष दस्ते का गठन कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।
इस मुहिम की शुरुआत पंचवटी नगर से कर पथक ने इस नगर से 6 टिल्लू पंप और लांझेडा वार्ड में 2 सहित अब तक कुल 8 टिल्लू पंप जब्त किए गए है। वहीं यह कार्रवाई ग्रीष्मकाल तक जारी रहेगी, ऐसी जानकारी नगर परिषद के जलापूर्ति विभाग से मिली है।
वसूला जाएगा 5,000 जुर्माना
आने वाले दिनों में शहर में जलसंकट की स्थिति निर्माण न हो और नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर नगर परिषद ने दस्ते के जरिये टिल्लू पंप धारकों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। अब तक पंचवटी नगर और लांझेडा से पथक ने 8 टिल्लू पंप जब्त कर नप में जमा किये है।
यह भी पढ़ें – धमकी देकर छात्राओं को बनाया हवस का शिकार, भंडारा में शिक्षक की करतूत से मचा बवाल, मासूमों से कराता था पहरेदारी
जब टिल्लू पंप धारक अपने पंप लेने नप में पहुंचेगे तो उनके पास से 5 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर टिल्लू पंप उन्हें सौंपा जाएगा, ऐसी जानकारी जलापूर्ति विभाग के अभियंता सुजीत खामणकर ने दी है।
विशेष पथक में इनका है समावेश
- टिल्लू पंप धारकों के खिलाफ कार्रवाई करने और टिल्लू पंप जब्त करने के लिए नगर परिषद के जलापूर्ति विभाग ने 6 सदस्यीय पथक का गठन किया है।
- उक्त पथक प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में पहुंचकर छापामार कार्रवाई कर रहा है। इस पथक में पथ प्रमुख रमेश गेडेकर, सतीश दुपारे, तुषार कुंजामी, विनोद पिपरे, अभिजीत कुमरे और मनोज भोयर आदि का समावेश है।
- पथक निरंतर शहर के विभिन्न वार्डों में छापामार कार्रवाई कर टिल्लू पंप जब्त कर रहा है। नप की इस कार्रवाई से शहर के टिल्लू पंप धारकों में खलबली मच गयी है।
