गड़चिरोली में पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को मार डाला

Gadchiroli Murder Case: गड़चिरोली के मुलचेरा तहसील में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने कथित रूप से लाठी से हमला कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
Family dispute leads to death in Gadchiroli; son beats father to death with a stick.
गड़चिरोली हत्या मामला, पारिवारिक विवाद,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Gadchiroli Murder Accused: गड़चिरोली जिले के मुलचेरा तहसील में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने की घटना 4 जून को रात के दौरान मुलचेरा तहसील के लगामचेक गांव में हुई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। मृतक का नाम मुलचेरा तहसील के लगाम चेक निवासी नारायण आशा टेकाम (61) है। वहीं आरोपी बेटे का नाम विजय नारायण टेकाम (40) है।

अधिक जानकारी के अनुसार 4 जून की रात के दौरान नारायण टेकाम व विजय टेकाम इन पिता-पुत्र के बीच घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई। यह विवाद बढ़ते-बढ़ते गंभीर झगड़े में बदल गया। इसी दौरान कथित रूप से नशे की हालत में विजय ने अपने पिता के सिर पर लाठी से हमला कर दिया।

मुलचेरा के लगामचेक की घटना

सिर में गंभीर चोट लगने से नारायण टेकाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की की जानकारी मिलते ही आज 5 जून की सुबह अहेरी पुलिस थाना प्रभारी हर्षल एकरे के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंची। वहीं मामले का पंचनामा करते हुए आरोपी विजय टेकाम को हिरासत में ले लिया।

गड़चिरोली पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद आरोपी ने लोगों को गुमराह करने के लिए यह दावा किया कि उसके पिता गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हुई। हालांकि, पुलिस की पूछताछ और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर उसका दावा झूठा साबित हुआ। बाद में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, स्थानीय लोगों के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच पहले भी अक्सर विवाद होता रहता था।

पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की कर दी हत्या

मृतक नारायण टेकाम की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी एक बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि छोटा बेटा काम के सिलसिले में भामरागड परिसर में गया हुआ था। घटना के समय घर में केवल नारायण टेकाम और उनका बड़ा बेटा विजय मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की आगे की जांच अहेरी पुलिस द्वारा की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com