किसानों पर फिर संकटों के बादल! 15 अक्टूबर से बारिश की चेतावनी, फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती
Maharashtra News: महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से फिर तुफानी बारिश की चेतावनी दी गई है। विदर्भ में तेज हवाओं के साथ बरसात का अनुमान है। प्रशासन ने किसानों को फसलें सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Government Appealed To Farmers: मौसम विभाग ने महाराष्ट्र से 8 अक्टूबर से मानसून विदा होने की संभावना जताई थी। जिससे किसानों ने भी राहत की सांस ली थी। लेकिन अब मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर से राज्य के साथ ही विदर्भ में तुफानी बारिश का अनुमान जताया है। जिसके चलते किसानों पर फिर से संकटों के बादल मंडराते नजर आ रहे है। जिस कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम विभाग के बारिश के चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने उपज को सुरक्षित रखने की सूचना की है। जून माह से बारिश का आगाज होता है। लेकिन इस वर्ष शुरुआती दिनों में कुछ समय के लिए बारिश गायब हुई थी। जिससे बुआई कार्य विलंब पर गए थे।
बाढ़ से फसलें हुई बर्बाद
जून माह के अंतिम सप्ताह में बारिश शुरू हुई। तब से लेकर बारिश का दौर निरंतर जारी है। इस वर्ष किसानों ने अच्छे उत्पादन की उम्मीद में फसलों की बुआई की। लेकिन इस दौरान कुछ समय अतिवृष्टि के चलते बाढ़ के कारण फसलें बर्बाद हुई। वहीं सितंबर माह के अंतिम सप्ताह के दौरान फसलें अंतिम चरण में थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Gadchiroli News: गडचिरोली में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन और रैलियां
खाट-स्ट्रेचर का सहारा! गड़चिरोली के दुर्गम कोईंदूल गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
Gadchiroli News: गड़चिरोली में CPI ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
ऐसे में तुफानी वर्षा ने हल्क व मध्यम प्रजाति के फसलों को बर्बाद कर दिया था। वहीं 30 अक्टूबर को बारिश का मौसम समाप्त हुआ। इसके बावजूद अक्टूबर माह के एक सप्ताह तक बारिश का दौर कायम रहा। इस बीच मानसून लौट रहा है।
15 अक्टूबर से बारिश का अलर्ट
8 अक्टूबर तक मानसून राज्य से विदा होगा ऐसी संभावना मौसम विभाग ने जताई थी। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन बेमौसम बारिश का दौर शुरू है। ऐसे में 15 अक्टूबर से पूर्व विदर्भ के साथ ही राज्य में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जिससे किसानों की धडकने तेज हुई है।
फसलों को फिर से भारी क्षति होने का भय
गड़चिरोली जिले में बडे पैमाने पर बारिश होती है। इसके चलते गड़चिरोली जिले में धान की फसल बडे पैमाने पर ली जाती है। जिससे सिंचाई सुविधा के अनुरूप हल्के, मध्यम तथा भारी प्रजाति के धान की उपज ली जाती है। इसके साथ ही कुछ किसान फसल पद्धति में बदलांव कर कपास व सोयाबीन व अन्य फसलें ले रहे है।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से फिर बरसेगी आसमानी आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट
अंतिम चरण में हो रही बारिश के चलते जिले में धान के साथ ही अन्य फसलों को व्यापक क्षति पहुंच रही है। इन दिनों हल्की व मध्यम प्रजाति के धान की फसलों पर उपज अंकुरित हुई है। ऐसे में बारिश होती है, तो किसानों का व्यापक नुकसान होनेवाला है। वहीं कपास फसलों का भी व्यापक नुकसान होनेवाला है।
फसलों पर कीटों का प्रकोप बढ़ने की आंशका
विगत कुछ दिनों से मौसम सुखा है। वहीं नैऋत्य मान्सून ने राज्य से विदा लिया है। लेकिन 15 अक्टूबर से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव अपेक्षित है। 15 से 18 अक्टूबर तक विदर्भ, मराठवाडा तथा मध्य महाराष्ट्र में बदरीला मौसम व दोपहर के बाद तुफानी बारिश की संभावना है।
कृषि विभाग ने अपील की है कि किसान मौसम के स्थिति के तहत नियोजन करे तथा उपज निकलने पर तुफानी बारिश तथा हवाओं से सुरक्षित रखे। आसमान में बादल छाए रहने के कारण फसलों पर कीटों का प्रकोप होने की संभावना व्यक्त हो रही है। जिससे किसानों की चिंता बढ गई है।
