गड़चिरोली में स्थानीय निकाय उपचुनाव के लिए आज मतदान; भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की कड़ी टक्कर
Gadchiroli Bye-Election: गड़चिरोली नगर परिषद, कुरखेड़ा और अहेरी नगर पंचायत के रिक्त वार्डों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला प्रतिष्ठा की जंग बना हुआ है।
- Written By: रूपम सिंह
स्थानीय निकाय उपचुनाव मतदान (फोटो- सोशल मीडिया)
Gadchiroli Election Local Body Poll Voting: गड़चिरोली जिले में स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के रिक्त वार्डों के लिए शनिवार, 20 जून को उपचुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। गड़चिरोली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9-ए, कुरखेड़ा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 16 तथा अहेरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में मतदान होगा। इन उपचुनावों को लेकर संबंधित क्षेत्रों में चुनावी माहौल गर्म है और मतदाताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।
गड़चिरोली नगर परिषद सीट पर प्रतिष्ठा की लड़ाई
गड़चिरोली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9-ए की सीट भाजपा के पार्षद मुक्तेश्वर काटवे के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुई थी। इस सीट को बरकरार रखने के लिए भाजपा ने अंकुश उर्फ गोलू दिलीप नैताम को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने विनोद रामकृष्ण भांडेकर को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है।
इसके अलावा सुनील भास्कर बावणे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार भी समीकरण प्रभावित कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अल-नीनो के असर से जल संकट की आशंका, महाराष्ट्र सरकार ने पानी बचाने के लिए उठाए सख्त कदम
मानसून में सड़कें रहेंगी सुरक्षित, बीएमसी ने शुरू की ‘My BMC Road’ शिकायत प्रणाली
गजब है वर्धा का सिंदी मेघे! चोरों ने पार की शातिरपन की हदें, रातों-रात पूरा का पूरा ‘कुआं’ ही चुरा ले गए चोर
जोखिम वाली इमारतों से लोगों को हटाएगी म्हाडा, मिलेगी 20 हजार रुपये मासिक किराया सहायता
कुरखेड़ा और अहेरी में भी मुकाबला दिलचस्प
कुरखेड़ा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 16 और अहेरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में भी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और जनसंपर्क के आधार पर उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन उपचुनावों के परिणाम आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे सकते हैं। इसलिए प्रमुख दल इन सीटों को प्रतिष्ठा का प्रश्न मानकर चुनाव लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- अमरावती में मतदान की गोपनीयता भंग, पोलिंग बूथ के अंदर मतपत्रिका का फोटो खींचने वाले के खिलाफ केस दर्ज
प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम
मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। गड़चिरोली मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मतदाता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताते हैं और इन महत्वपूर्ण उपचुनावों में जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है।
