E-KYC की प्रक्रिया में उलझी लाडली बहन, तकनीकी बाधाओं ने डाला अड़ंगा, समयसीमा 2 महीने
Gadchiroli News: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक-एक कर नियमों की झड़ी लग रही है। अब लाडकी बहनों को अपने पति या पिता का केवाईसी भी करना भी आवश्यक हो गया है।
- Written By: प्रिया जैस
लाडकी बहिन योजना (डिजाइन फोटो)
Ladki Bahin Yojana: सरकार द्वारा eKYC का आदेश जारी होने के बाद लाडली बहन के पतियों की नींद उड़ गई है। वेबसाइट दिनभर जाम रहती है। रात में भी आधार अपलोड करने की कोशिश की जा रही है। रातभर जागने के बावजूद सर्वर ठीक से काम नहीं करने से लाडली बहनें बेहद निराश है। दो महीने में eKYC पूरा करने के निर्देश दिए गए है।
महिलाएं चिंतित है कि तब तक eKYC हो पाएगा या नहीं। इसके लिए पतियों को रात में भी काम पर लगाया गया है। कई लोग मोबाइल पर कोशिश कर रहे है। लेकिन सर्वर काम नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री माझी लाडली बहन योजना के लिए अनगिनत बाधाओं को पार किया गया। इसके बाद महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हो गई। अब eKYC के लिए पति-पत्नी का आधार कार्ड अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है।
लाडली बहनों के सामने दिक्कत
इसलिए लाडली बहन और उनके पति, दोनों ही जल्द जल्द से eKYC पूरा करने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे है। लाडली बहन eKYC के लिए बहनों को ही नहीं, बल्कि उनके पतियों को भी आधार अपलोड करने के लिए रात में जागना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: कुरखेडा में अपर तहसील कार्यालय रामगढ़ में बनाने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
आधी रात गड़चिरोली के चातगांव अस्पताल पहुंचे जिप CEO और कलेक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों के उड़े होश
गड़चिरोली में खाद की ‘लिंकिंग’ पर कांग्रेस का विरोध, दोषियों पर MCOCA लगाने की मांग
Gadchiroli News: देसाईगंज में आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रदर्शन, कोरोना काल का बकाया भत्ता देने की मांग
eKYC के लिए दी गई वेबसाइट पर आधार अपलोड करना होता है। लेकिन आधार अपलोड नहीं होता। अगर हो भी जाता है, तो ओटीपी नहीं आता। अगर हो भी जाता है, तो अंत में एक त्रुटि आ जाती है। यह आधार नंबर मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना की सूची में नहीं है का संदेश आता है। इससे लाडली बहनें परेशान है।
यह भी पढ़ें – गड़चिरोली में शराब समेत 14 लाख का माल जब्त, 8 आरोपियों पर मामला दर्ज, एलसीबी की कार्रवाई
2.5 लाख से अधिक वाले योजना के लिए अपात्र
आवेदक महिला का आधार नंबर ओटीपी के माध्यम से दर्ज करके उसका सत्यापन किया जाएगा। अगले चरण में पति या पिता का आधार नंबर ओटीपी के माध्यम से पंजीकृत और प्रमाणित किया जाएगा। इस समय, यदि किसी महिला के पति या पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है, तो वह योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
