Fertilizer Linking श्सो(र्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में खाद की 'लिंकिंग' पर कांग्रेस का विरोध, दोषियों पर MCOCA लगाने की मांग

Gadchiroli Farmers: गड़चिरोली में खरीफ सीजन के दौरान रासायनिक खाद की बिक्री में कथित गैरकानूनी 'लिंकिंग' के खिलाफ कांग्रेस ने कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Fertilizer Linking: खाद के लिए गैरकानुनी रूप से 'लिंकिंग' करनेवाले संबंधित कंपनी तथा आपूर्तिदारों पर मकोका अंतर्गत मामले दर्ज कर संबंधित कृषि केंद्र के लाईसेंस रद्द करे, ऐसी मांगा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे ने कृषिमंत्री से ज्ञापन द्वारा की है। इस दौरान ज्ञापन में कहां है कि खरीफ सीजन की शुरूआत होते ही गड़चिरोली जिले में धान, कपास, सोयाबीन आदि फसलों के बुआई को गति मिली है।

लेकिन इस कालावधि में किसानों को आवश्यक होनेवाले रासायनिक खाद का समय पर तथा आवश्यक आपूर्ति नहीं होने से किसान अडचणों में आए है। ऐसे में अनेक कृषि केंद्र व संबंधित कंपनियों द्वारा खाद की बिक्री करते समय किसानों पर अन्य उत्पादने खरीदी करने के गैरकानुनी 'लिंकिंग' की सक्ती किए जाने की शिकायत बडे पैमाने पर सामने आ रही है।

कांग्रेस ने उठाई MCOCA की मांग

सरकार ने युरिया अथवा अन्य किसी भी रासायनिक खाद के खरीदी के लिए किसी तरह की लिंकिंग अनिवार्य नहीं किए जाने के बावजूद कुछ कृषि केंद्र तथा कंपनिया किसानों को सूक्ष्म अन्नद्रव्ये, कीटनाशक अथवा अन्य उत्पादने खरीदी करने को मजबूर कर रहे है। जिससे किसानों की वित्तीय लूट हो रही है। उन्हे व्यापक वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

दोषियों के लाइसेंस रद्द करें

व्यापक वित्तीय नुकसान पर रोक लगाने के लिए लिंकिंग के माध्यम से किसानों की ठगी करनेवाली संबंधित कंपनियां व आपूर्तिदारों पर मकोका अंतर्गत मामले दर्ज करने की कार्यवाही करे तथा दोषि कृषि केंद्र के लाईसेंस तत्काल रद्द करें, ऐसी मांग कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे ने कृषिमंत्री से ज्ञापन द्वारा की है। वहीं जिले के सभी किसानों को युरिया व अन्य रासायनिक खाद का आवश्यक तथा सुचारू आपूर्ति समय पर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन व कृषि विभाग ने प्रभावी उपाययोजना करने की मांग भी की है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच