गड़चिरोली में जंगल बना खतरा, तेंदूपत्ता संकलन के दौरान महिला पर जंगली सुअर का हमला

Gadchiroli Forest: गड़चिरोली के कुरखेडा में तेंदूपत्ता संकलन के दौरान महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Forest Becomes a Hazard in Gadchiroli: Wild Boar Attacks Woman During Tendu Leaf Collection
जंगली सुअर हमला, महिला घायल,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gadchiroli Wild Boar Attack: गड़चिरोली शहर के कुरखेडा जिले की विभिन्न तहसीलों में तेंदूपत्ता संकलन का कार्य शुरू हो गया है। जिसके कारण अनेक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो गया है। लेकिन जंगल में जाकर तेंदूपत्ता संकलन करना मजदूरों के लिए जानलेवा साबित होते दिखाई दे रहा है। कुरखेडा तहसील के मौशी गांव के जंगल में तेंदूपत्ता संकलन करने गयी महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर उसे घायल करने की घटना मंगलवार को सुचह के समय उजगार हुई है।

घायल महिलाओं को उपचार के लिये कुरखेडा के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का नाम विद्या ताराचंद चांभारे (35) है। पिछले काफी दिनों से जिले के मजदूर तेंदूपत्ता का सीजन शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। ऐसे में कुछ दिन पहले कोरची, कुरखेडा तहसील समेत जिले की विभिन्न तहसीलों में मजदूर वर्ग तेंदूपत्ता संकलन के कार्य में जुट गये है।

मंगलवार को सुबह विद्या चांभारे नामक महिला अपने अन्य सहयोगी महिलाओं के साथ जंगल में जाकर तेंदूपत्ता संकलन कर रही थी। इसी बीच जंगली सुअर ने विद्या चांभारे पर हमला बोल दिया।

ऐसे में सहयोगी द्वारा बचाव करने का प्रयास करने से जंगली सुअर जंगल में भाग गया। इस घटना में संबंधित महिला गंभीर रूप से घायल होकर उसे उपचार के लिये कुरखेडा के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से परिसर के तेंदूपत्ता मजदूरों में दहशत निर्माण हो गई है।

अस्पताल पहुंचे विधायक मसराम

जंगली सुअर के हमले में एक महिला घायल हुई है। उसपर कुरखेडा के उपजिला अस्पताल में उपचार शुरू होने की जानकारी मिलते ही आरमोरी विस क्षेत्र के विधायक रामदास मसराम तत्काल अस्पताल में पहुंचकर घायल महिला के स्वास्थ्य संदर्भ में पुछताछ की।

साथ ही डाक्टरों को उचित उपचार करने और वनविभाग तत्काल घायल महिला को वित्तीय सहायता प्रदान करें, ऐसा निर्देश भी उन्होंने दिया। इस समय मरीज कल्याण समिति सदस्य जयंत हरडे उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com