- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Kurkheda Congress Sdm Office Temporary Patta Cancellation Demand
कांग्रेस पदाधिकारियों की कुरखेड़ा SDM कार्यालय पर दस्तक, अस्थायी पट्टा रद्द करने की मांग
Congress Delegation News: कुरखेड़ा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सर्वे नंबर 117 के अस्थायी पट्टे को दिशाभूल का मामला बताते हुए उसकी जांच और रद्द करने की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे

Congress Delegation News:कुरखेड़ा में कांग्रेस (सोर्सः सोशल मीडिया)
Kurkheda Congress Protest: कुरखेड़ा नगर पंचायत अंतर्गत सर्वे नंबर 117 में 0.02 आर क्षेत्रफल का एक अस्थायी पट्टा एक व्यक्ति के नाम पर जारी किया गया है। आरोप है कि उक्त पट्टा प्राप्त करते समय उसकी चतुर्सीमा सर्वे नंबर 116/1 की नगर पंचायत में पंजीकृत तथा तहसील कांग्रेस पार्टी के वहिवाट की भूमि दर्शाकर सरकार को दिशाभूल किया गया है।
इस मामले की जांच कर अस्थायी पट्टा रद्द करने और दिशाभूल करने वाले संबंधित व्यक्तियों पर उचित कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में दस्तक दी और उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
नगर पंचायत दस्तावेजों में विधिवत पंजीयन
शहर की बाजारपेठ क्षेत्र में नगर पंचायत के पक्ष में दर्ज भूमि सर्वे नंबर 116/1 तहसील कांग्रेस पार्टी के वहिवाट में है, जिसका नगर पंचायत दस्तावेजों में विधिवत पंजीयन है। इसके बावजूद वसंतराव मेश्राम को उपविभागीय अधिकारी, कुरखेड़ा द्वारा वर्ष 1984 के आदेश के आधार पर सर्वे नंबर 117 में 0.02 आर क्षेत्रफल का अस्थायी पट्टा दिया गया। जबकि प्रत्यक्ष रूप से उक्त स्थान पर उनका कोई वहिवाट अथवा कब्जा नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस-ठाकरे गुट संग शरद पवार की दिल्ली वापसी तय, सुप्रिया सुले ने किया ऐलान
Palghar News: वसई-विरार में अमोनिया गैस लीक, अमूल प्लांट में 5 महिला कर्मचारी प्रभावित
महाराष्ट्र में ऊर्जा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, 55 MoU से 78,215 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
पालघर में सूर्या बांध पीड़ितों को मिलेगा 45 साल बाद न्याय, राजस्व मंत्री का सात-बारा देने का ऐलान
दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए
आरोप है कि पट्टे की भूमि सर्वे नंबर 116/1 में स्थित तहसील कांग्रेस पार्टी की भूमि के रूप में दर्शाई गई है, जो स्पष्ट रूप से सरकारी दिशाभूल का मामला है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर अस्थायी पट्टा तत्काल रद्द किया जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़े: हम भी बड़े चाचा के भतीजे…पुणे के चुनावी दंगल में अजित पवार ने भरी हुंकार, CM की आलोचना का दिया करारा जवाब
पदाधिकारी उपस्थित
इस अवसर पर तहसील कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जीवन पाटिल नाट, जिला उपाध्यक्ष जयंत पाटिल हरडे, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रभाकर तूलावी, पूर्व पार्षद उस्मान खान, महिला कांग्रेस तहसील अध्यक्ष आशाताई तूलावी, नगर पंचायत महिला व बालकल्याण सभापति प्राची धोंडणे, पार्षद हेमलता नंदेश्वर, पार्षद कुंदा तितीरमारे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल धाबेकर, भावेश मुंगणकर, प्रतिभा शिडाम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Kurkheda congress sdm office temporary patta cancellation demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: क्या सेमीफाइनल में बारिश बनेगी विलेन? मुंबई के मौसम का हाल और ICC के रिजर्व डे का नियम
Mar 04, 2026 | 09:34 PMरात में अजवाइन खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान!
Mar 04, 2026 | 09:30 PMकांग्रेस-ठाकरे गुट संग शरद पवार की दिल्ली वापसी तय, सुप्रिया सुले ने किया ऐलान
Mar 04, 2026 | 09:28 PMदो सगे भाई दोनों कसाई…सलीम वास्तिक के हमलावरों का यह वीडियो दिल दहला देगा, पुलिस का एक्शन दोनों आरोपी ढेर
Mar 04, 2026 | 09:20 PMPalghar News: वसई-विरार में अमोनिया गैस लीक, अमूल प्लांट में 5 महिला कर्मचारी प्रभावित
Mar 04, 2026 | 09:20 PMमहाराष्ट्र में ऊर्जा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, 55 MoU से 78,215 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
Mar 04, 2026 | 09:08 PMSA vs NZ 1st Inning Highlight: न्यूजीलैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 170 रन, मार्को यान्सन की विस्फोटक पारी
Mar 04, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM











