Gadchiroli News: गड़चिरोली में होगा ‘कोया कृषि कुंभ’, जिलाधीश ने लिया योजना का जायजा
Koya Krishi Kumbh: गड़चिरोली में 5 से 9 फरवरी 2026 को ‘कोया कृषि कुंभ’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं और सीधे मंडी उपलब्धि की जानकारी दी जाएगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Koya Krishi Kumbh:गड़चिरोली (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Agriculture Festival: गड़चिरोली जिले के किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से ‘कोया कृषि कुंभ’ 2025-26 जिला कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिलाधीश अविश्यांत पंडा की अध्यक्षता में सोमवार को इस महोत्सव की पूर्व तैयारी का जायजा लिया गया और आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधीश ने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से किसानों तक खेती संबंधित आधुनिक तकनीकी ज्ञान, सरकारी योजनाओं और कृषि तंत्रज्ञान की जानकारी सीधे पहुंचाई जाएगी। साथ ही किसान, कृषि वैज्ञानिक और विपणन श्रृंखला के बीच समन्वय स्थापित करने, किसान उत्पादक कंपनियों को सशक्त बनाने और बिचौलियों की आवश्यकता कम करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
महोत्सव का आयोजन
यह कृषि महोत्सव 5 से 9 फरवरी 2026 की अवधि में आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग अंतर्गत ‘आत्मा’ योजना द्वारा इसका नियोजन किया गया है। जिलाधीश के मार्गदर्शन में महोत्सव को सफल बनाने के लिए 20 से अधिक समितियों का गठन किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Farmer Loan Waiver: महाराष्ट्र में फिर आएगी किसान कर्जमाफी योजना, 40 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
Thane Heatwave Orange Alert: तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, प्रशासन की चेतावनी
Pune Road Digging Repair: अब सड़क खुदाई के बाद मरम्मत सिर्फ रोड विभाग करेगा, गुणवत्ता पर लगेगा ब्रेक
नवभारत संपादकीय: बाल विवाह पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी, महाराष्ट्र में बहस तेज
स्टॉल्स और प्रदर्शनी
महोत्सव में सरकारी विभागों और कृषि कंपनियों के लगभग 300 स्टॉल्स बनाए जाएंगे। इसमें खाद्य पदार्थ, कृषि उपकरण और खेती संबंधित प्रात्यक्षिक भी शामिल होंगे। किसानों के लिए विशेषज्ञों के चर्चासत्र और जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुरस्कार प्राप्त किसानों का सम्मान भी इस महोत्सव में किया जाएगा। साथ ही धान महोत्सव और खरीदीदार-विक्रेता सम्मेलन के माध्यम से किसानों को उनके उत्पाद सीधे मंडी में उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़े: अहिल्यानगर में भाजपा-एनसीपी का चुनाव प्रचार शुरू, रवींद्र चव्हाण का वफ़ादारों को मौका देने का वादा
‘कोया’ का महत्व
जिला कृषि अधिकारी प्रीति हिरलकर के अनुसार, ‘कोया’ शब्द यहां के आदिवासी समुदाय, मिट्टी और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। इसी कारण इस महोत्सव का नाम ‘कोया कृषि कुंभ’ रखा गया है। इस महोत्सव से किसानों को खेती में नवीनतम तकनीक, कृषि व्यवसाय में आत्मनिर्भरता और सीधे बाजार उपलब्धि सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
