Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli News: गड़चिरोली में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 23 लाख का माल जब्त

Gadchiroli Police Action: गड़चिरोली जिले में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो वाहन और 22।99 लाख रुपये का माल जब्त किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 02, 2026 | 01:50 PM

गड़चिरोली शराब तस्करी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gadchiroli Liquor Smuggling: गड़चिरोली जिले में शराबबंदी कानून लागु है। बावजूद इसके अवैध तरीक से शराब की तस्करी करने का सिलसिला जारी है। ऐसे अवैध व्यवसाय के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जिला पुलिस अधिक्षक एम. रमेश ने पुलिस विभाग को दिया है।

गुरूवार को एलसीबी, पुलिस आष्टी पुलिस ने तो शुक्रवार को शराब तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो अलग-अलग जगह पर जाल बिछाकर शराब से भरं दो वाहनों को जब्त किया है। वहीं इस कार्रवाई में पुलिस ने दो वाहन समेत कुल 22 लाख 99 हजार 400 रूपयों का माल जब्त किया है। इन कार्रवाइयों में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दो जगह छापेमारी

यह कार्रवाईयां जिला पुलिस अधिक्षक एम. रमेश के आदेश नुसार अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधीरा, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी., सहायक पुलिस अधीक्षक, अनिकेत हिरडे के मार्गदर्शन में एलसीबी प्रमुख अरुण फेगडे, सहायक पुलिस निरीक्षक भगतसिंग दुलत, गडचिरोली पुलिस थाने के थानेदार विनोद चव्हाण, आष्टी पुलिस थाने के थानेदार विशाल काले, पुलिस उपनिरीक्षक काशिनाथ शेडमाके समेत एलसीबी के कर्मी सुधाकर दंडिकेवार, रोहीत गोंगले, दिपक लोणारे आदि ने की।

सम्बंधित ख़बरें

दुनिया से बेखबर, चेहरे पर मासूम मुस्कान… नासिक में लावारिस मिली बच्ची की तस्वीर देख पिघल जाएगा दिल!

कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर तृतीयपंथियों के दो गुटों में मारपीट, वायरल वीडियो से सुरक्षा पर सवाल

Bhandara News: तुमसर तहसील में नई मैंगनीज खदानें शुरू करने की मांग, हजारों रोजगार की उम्मीद

छत्रपति संभाजीनगर मनपा में प्री-ऑडिट खत्म करने की तैयारी, ठेका कर्मियों की होगी समीक्षा, मेयर ने दिए निर्देश

आष्टी और गड़चिरोली में पुलिस का शिकंजा

7.6 लाख का माल जब्त गुरूवार को आरमोरी मार्ग से गडचिरोली शहर में कार की सहायता से शराब की तस्करी होने की गोपनिय जानकारी मिलते ही एलसीबी और गडचिरोली पुलिस ने आरमोरी मार्ग पर जाल बिछाया। इसी बीच एम.एच. 33- एडी 3192 क्रमांक की वाहन संदेहास्पद स्थिति में आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने उक्त वाहन रोककर जांच करने पर वाहन में देशी-विदेशी शराब दिखाई दी।

ये भी पढ़े: Gadchiroli Tragedy: सती नदी में नहाने गए 4 बच्चों में से 3 की डूबने से मौत, एक ने बचाई जान

जिससे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लाख रूपये किमत की कार और शराब समेत कुल 7 लाख 60 हजार 800 रूपयों का माल जब्त किया है। वहीं इस मामले में शहर के गोकुलनगर निवासी प्रमोद दिलीप भोयर (33) और मुकेश प्रकाश बोधलकर (38) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

येणापुर में जाल बिछाकर पकड़ा वाहन

दुसरी कार्रवाई आष्टी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले येणापुर गांव में की गई। जहां चंद्रपुर जिले के जलनगर निवासी अब्दुल फरहान शेख (24) यह एम. एच. 34 बीझेड-7617 क्रमांक की बोलेरो वाहन से शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने येणापूर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक में जाल बिछाया। इसी बीच उक्त वाहन आते हुए दिखाई देते ही पुलिस ने वाहन को रोककर वाहन की जांच की।

जहां पर अवैध शराब दिखाई दी। जिससे पुलिस ने 5 लाख रूपये किमत की वाहन और शराब समेत कुल 15 लाख 38 हजार 600 रूपयों का माल जब्त किया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आष्टी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की अधिक जांच पुलिस उपनिरीक्षक काशिनाथ सेडमाके कर रहे हैं।

Gadchiroli illegal liquor smuggling police action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 01:50 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • illegal liquor sale
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.