गड़चिरोली के कोरची-बोटेकसा सड़क निर्माण शुरू, ‘नवभारत’ की खबर का असर! सालों बाद ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Korchi Botekasa Road Project: 'नवभारत' में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने वर्षों से प्रलंबित कोरची-बोटेकसा राज्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है, जिससे नागरिकों में हर्ष है।
Korchi Botekasa Road Construction Project
कोरची-बोटेकसा सड़क निर्माण कार्य (सोर्स - फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli Road Construction Work:गड़चिरोली जिले के आरमोरी तहसील के कोरची-बोटेकसा इस महत्त्वपूर्ण राज्य मार्ग की दयनीय अवस्था को लेकर नवभारत में प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेकर अंततः संबंधित विभाग व ठेकेदार ने कार्य को शुरूआत की है। अनेक वर्षों से बरसात के दिनों में नागरिकों के लिए सिरदर्द बने इस सड़क के प्रश्न पर निरंतर हो रहे प्रयास के बाद प्रशासन जाग गया है, कार्य की प्रत्यक्ष शुरूआत होने से नागरिकों में समाधान का वातावरण है।

कोरची मुख्यालय से महज 12 किमी दूरी पर छत्तीसगढ राज्य की सीमा है। इस सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़नेवाला कोरची-बोटेकसा यह मार्ग यातायात के दृष्टि से व्यापक महत्वपूर्ण माना जाता है। स्थानीय नागरिक, किसान, विद्यार्थी, व्यापारी तथा सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का इस मार्ग पर से आवागमन शुरू रहता है। साथ ही महाराष्ट्र तथा छत्तीसगड राज्य को जोडनेवाले महत्वपूर्ण संपर्कमार्ग होने से इस सड़क पर हल्के वाहनां के साथ भारी वाहनों की भी बडे पैमाने पर यातायात रहता है।

लेकिन विगत अनेक वर्षों से इस सड़क की अवस्था काफी खराब हुई थी। खासकर बारिश में सड़क पर बडे बडे गड्ढे निर्माण हुए, कीचड़ जमा होना तथा अनेक जगह सड़क खराब होने से वाहनचालकों को व्यापक दिक्कतों का सामना करना पड रहा था।

टेंडर मंजूर; फिर भी प्रलंबित था कार्य

इस सड़क के निर्माण के लिए सरकार ने निधि मंजूर कर निविदा प्रक्रिया पूर्ण की थी। संबंधित ठेकेदार को कार्यारंभ आदेश भी दिया गया था। करारनामा पूर्ण होने के बाद नागरिकों को कार्य शीघ्र शुरू होने की अपेक्षा थी। लेकिन प्रत्यक्ष में अनेक दिन बीतने के बावजूद कार्य को शुरूआत नहीं हुई थी। बरसात के मुंह पर यंत्रसामग्री या मनुष्यबल घटनास्थल पर नहीं दिखने से नागरिकों में नाराजगी बढ रही थी। इसी के मद्देनजर नवभारत ने इस मुद्दे पर विस्तृत समाचार प्रकाशित कर संबंधित विभाग का ध्यानाकर्षण किया था।

Gadchiroli Road Construction Work
नवभारत में प्रकाशित खबर

बरसात में सतर्कता बरतना जरूरी

  • आगामी दिनों में बारिश की शुरूआत होनेवाली है। इस महामार्ग पर बड़े पैमाने पर किसान अपने कृषिकार्य के लिए आवागमन करते है। वहीं ग्रामीण अंचल के नागरिक, विद्यार्थी तथा एम्बुलेंस को भी इस सड़क पर निर्भर रहना पडता है।
  • जिससे कार्य शुरू अरते समय यातायात में बाधा निर्माण होनेवाली है। वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करना आवश्यक है। अन्यथा सड़क के कार्य से नागरिकों को अतिरिक्त परेशानी हो सकती है।

कार्य को मिली गति

समाचार प्रकाशित होने के बाद अल्प कालावधि में ही संबंधित विभाग ने सुध लेकर ठेकेदार को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद सड़क पर प्राथमिक कार्यों को शुरूआत की गई। इससे अनेक दिनों से प्रलंबित कार्य अब हल होने की स्थिति है। इस प्रकल्प अंतर्गत सड़क का मजबूतीकरण, सीमेंट सड़क का निर्माण, 3 पुल, सीडी वर्क तथा आवश्यक मरम्मत के कार्य किए जानेवाले है। यह कार्य पूर्ण होने के बाद कोरची-बोटेकसा मार्ग पर की यातायात अधिक सुरक्षित व सुलभ होने की अपेक्षा व्यक्त हो रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com