-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Inconvenience To Patients In Aheri Sub District Hospital
उपजिला अस्पताल में मरीजों को असुविधा, कब शुरू होगा अहेरी का महिला व बाल अस्पताल
- Written By: आंचल लोखंडे
Sub-District Hospital: अहेरी उपविभाग के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के इरादे से महिला व बाल अस्पताल का निर्माण किया गया है। लेकिन अब तक अस्पताल का शुभारंभ नहीं किया गया है।

उपजिला अस्पताल में मरीजों को असुविधा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: जिले के दक्षिण छोर पर बसे अहेरी उपविभाग के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के इरादे से महिला व बाल अस्पताल का निर्माण किया गया है। लेकिन अब तक अस्पताल का शुभारंभ नहीं किया गया है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव होने की वजह से 50 बेड की संख्या होने वाले अहेरी के उपजिला अस्पताल में 100 से अधिक मरीज उपचार ले रहे है। उपजिला अस्पताल में बेड की संख्या कम होने की वजह से अनेक मरीजों का इलाज फर्श और बरामदे में किया जा रहा है।
सरकार व जिला प्रशासन द्वारा निरंतर नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने की बात कही जाती है। लेकिन अहेरी के उपजिला अस्पताल में मरीजों को उपचार के लिए बेड उपलब्ध नहीं होने से अहेरी का महिला व बाल अस्पताल कब शुरू होगा, यह सवाल पूछकर रोष जताया जा रहा है। अहेरी के उपजिला अस्पताल में सफाई का अभाव है। वहीं अस्पताल में बेड की संख्या 50 है। लेकिन यहां पर 100 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अहेरी के उपजिला अस्पताल में भामरागड़, मुलचेरा, सिरोंचा, अहेरी व एटापल्ली तहसील के दुर्गम व अतिदुर्गम क्षेत्र में बसे नागरिक उपचार के लिए आते है।
अस्पताल में बिजली आपूर्ति किसी भी समय खंडित
अस्पताल में बिजली आपूर्ति किसी भी समय खंडित होती है। जिसके चलते अस्पताल के अधिकारियों द्वारा जनरेटर की व्यवस्था की गई है। लेकिन जनरेटर भी समय पर शुरू नहीं होता है। अतिदक्षता विभाग में डॉक्टरों के लिए एक इन्वर्टर है। लेकिन बिजली आपूर्ति खंडित होने पर उपचार के दौरान डॉक्टरों की भी समस्या का सामना करना पड़ता है। बिजली आपूर्ति खंडित होने पर अहेरी के उपजिला अस्पताल में किसी भी प्रकार के ऑपरेशन नहीं किए जाते है। इस अस्पताल का शौचालय अस्वच्छता में है। जिससे मरीजों को त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के चुरचुरा और बोदली मेंढा क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
किलकारी ऑडियो कॉल सुनने में गड़चिरोली राज्य में चौथे नंबर पर, मातृ स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा
गड़चिरोली में फिर नक्सली आहट से हड़कंप, कुंडम गांव के पास मिले आयरन ओर परियोजना विरोधी बैनर व पर्चे
गड़चिरोली के 40 हजार बंगाली समुदाय को मिला भूमि का मालिकाना हक, राजस्व मंत्री बावनकुले का ऐतिहासिक फैसला
ये भी पढ़े: मूर्तिकारों ने डाली महालक्ष्मी की मुर्ती में जान, पीओपी पर रोक, बढ़ी पर्यावरणपुरक मूर्तियों की मांग
फर्श पर इलाज करने की नौबत
वर्तमान में अहेरी के उपजिला अस्पताल में सामान्य मरीजों की संख्या 30 से अधिक होकर गर्भवती महिलाओं की संख्या करीब 60 से ज्यादा है। वहीं 1 से 12 उम्र तक के मरीज बच्चों की संख्या 20 से अधिक है। करीब 100 से अधिक मरीजों पर उपचार किया जा रहा है। जिसकी वजह से अस्पताल के डॉक्टरों को फर्श और बरामदे में भी मरीजों का उपचार करने की नौबत आ पड़ी है। आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए तत्काल अहेरी का महिला व बाल अस्पताल शुरू करने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है। वहीं अहेरी के उपजिला अस्पताल में मरीजों को आवश्यक सुविधा पहुंचाये, अन्यथा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी भी नागरिकों ने दी है।
Inconvenience to patients in aheri sub district hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फडणवीस और गडकरी ने किया अमरावती रेलवे ओवरब्रिज का ऑनलाइन उद्घाटन, तो राणा दंपती ने लिया बाइक ट्रायल
Jul 13, 2026 | 04:07 PMमहाराष्ट्र के हर थाने में बनेगी स्पेशल एंटी-ड्रग्स स्क्वॉड, लापरवाही पर नपेंगे थाना प्रभारी, अच्छे काम पर इनाम
Jul 13, 2026 | 04:06 PMMBMC की विकास योजना विवादों में घिरी, 800 करोड़ की आरक्षित जमीन बदलने पर हंगामा, डेवलपरों को लाभ देने का आरोप
Jul 13, 2026 | 04:03 PMमुंबई BEST की Olectra इलेक्ट्रिक बसें बनीं ब्रेकडाउन एक्सप्रेस! रोजाना खराब हो रहीं 12 बसें; प्रशासन सख्त
Jul 13, 2026 | 04:02 PMनागपुर में HC का कड़ा रुख: बार-बार समय मांगने वाले सरकारी महकमों को फटकार, कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश
Jul 13, 2026 | 03:53 PMस्कूटी पर बैठी बच्ची ने दे दिया एक्सीलेटर, कुछ ही सेकंड में हुआ हादसा; वायरल वीडियो दे रहा बड़ी सीख
Jul 13, 2026 | 03:51 PMइंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
Jul 13, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM














