-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Illicit Liquor Worth More Than Rs 4 Lakh Seized In Gadchiroli
Gadchiroli: चंद्रपुर से हो रही थी शराब की तस्करी, गड़चिरोली पुलिस ने लाखों का माल किया जब्त
- Written By: आकाश मसने
चंद्रपुर जिले के मूल मार्ग से गड़चिरोली के चामोर्शी में अवैध रूप से शराब की तस्करी होने की गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर अवैध शराब समेत कुल 4 लाख 37 हजार रूपयों का माल जब्त किया है।

गड़चिरोली पुलिस ने जब्त की अवैध शराब (फोटो नवभारत)
गड़चिरोली: चंद्रपुर जिले के मूल मार्ग से गड़चिरोली के चामोर्शी में अवैध रूप से शराब की तस्करी होने की गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर अवैध शराब समेत कुल 4 लाख 37 हजार रूपयों का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई 15 मार्च को रात 8 से 9 बजे के दौरान चामोर्शी तहसील के चाकलपेठ टर्निंग के पास की गई। इस मामले में शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा।
गड़चिरोली जिले में अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है, इसके बावजूद बडे पैमाने पर शराब की तस्करी व बिक्री होती है। जिससे पुलिस अधीक्षक ने अवैध व्यवसाय पर नकेल कसने के निर्देश दिए है। चामोर्शी पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम शुरू की है।
जिसके तहत चामोर्शी तहसील के जयनगर निवासी देव्रत ढाली नामक आरोपी द्वारा चंद्रपुर जिले से चौपहिया वाहन द्वारा मूल मार्ग से बडे पैमाने पर शराब की तस्करी करने की गुप्त जानकारी चामोर्शी पुलिस को मिली। इस जानकारी के आधार पर थानेदार अमूल कादबाने के मार्गदर्शन में चामोर्शी पुलिस की टीम ने चामोर्शी-मूल मार्ग के चाकलपेठ टर्निंग के पास जाल बिछाया था।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
भंडारा में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख का माल जब्त
वैनगंगा नदी पर बनेंगे बैरेज के जाल, 198 गांवों को मिलेगा स्थायी सिंचन लाभ
गड़चिरोली में किसानों का विरोध प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण करारनामे रद्द करने की मांग
पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर
इस दौरान संबंधित आरोपी यह भेंडाला गांव से चामोर्शी शहर के दिशा में एमएच 40 सीए 1772 क्रमांक का बोलेरो वाहन लेकर आते हुए दिखाई दिया। संदिग्ध वाहन दिखाई देते ही पुलिस ने उक्त वाहन को रोकने का इशारा करने पर संबंधित वाहन चालक ने घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर वाहन खड़ा कर वाहन छोड़ भाग गया। पुलिस के दस्ते ने उक्त वाहन की जांच करने पर बड़े पैमाने पर शराब बरामद हुई।
वाहन में थी लाखों की शराब
चामोर्शी पुलिस के दस्ते ने चाकलपेठ के टर्निंग पर जाल बिछाकर अवैध रूप से शराब से भरा बोलेरो वाहन जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने उक्त वाहन की जांच करने पर वाहन के बीच के सीट पर विदेशी शराब के 4 बॉक्स बरामद हुए। वहीं वाहन के पीछे के सीट पर देशी शराब के बोतल से भरे 10 बॉक्स बरामद हुए।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पुलिस ने 57 हजार रूपयों की विदेशी शराब व 80 हजार की देशी शराब ऐसा करीब 1 लाख 30 हजार रूपयों की शराब जब्त की। इसके साथ एमएच 40 सीए 1772 क्रमांक वाहन भी जब्त किया है। इस वाहन की कीमत 3 लाख रूपये है। शराब व वाहन समेत कुल 4 लाख 37 हजार रूपयों का माल पुलिस ने जब्त किया है।
आरोपी की खोज जारी
चामोर्शी पुलिस ने अवैध शराब व वाहन जब्त कर आरोपी जयनगर निवासी देव्रत ढाली के खिलाफ चामोर्शी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की है। यह कार्रवाई चामोर्शी के थानेदार अमूल कादबाने के मार्गदर्शन में पुलिस नायक अतुल मडावी, पुलिस हवलदार पाल, पुलिस सिपाही वनावे, सुदर्शन आदि ने की। इस कार्रवाई के चलते अवैध शराब विक्रेता व तस्करों में खलबली मची है।
Illicit liquor worth more than rs 4 lakh seized in gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
Jul 22, 2026 | 06:01 AMAjit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
Jul 22, 2026 | 05:55 AMसिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Jul 22, 2026 | 05:30 AM26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














