नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर होगी मेडिकल कनेक्टिविटी; स्वास्थ्य मंत्री ने ‘हेमलकसा’ का किया निरीक्षण
Prakash Abitkar Health Minister: स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने किया गड़चिरोली के भामरागड़ और हेमलकसा का दौरा। डॉ. प्रकाश आमटे से की चर्चा, दुर्गम क्षेत्रों में एम्बुलेंस और दवाओं का किया वादा।
- Written By: प्रिया जैस
स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर का दौरा (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli Health Services: आकांक्षित जिले की स्वास्थ्य सेवा में व्यापक बदलाव नजर आ रहे है। जिससे दुर्गम व आदिवासी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा अधिक सक्षम करने प्रयास किया जाएगा, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है, ऐसा कथन राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर ने किया। राज्य के स्वास्थ्य व कुटुंब कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर जिले के दौरे पर आए थे।
इस दौरान उन्होंने दुर्गम भामरागड़ तहसील का दौरा किया। इस समय स्वास्थ्य विभाग का जायजा लेते हुए वे बोल रहे थे। उन्होंने भामरागड तहसील के हेमलकसा में स्थित लोकबिरादरी प्रकल्प को भेंट देकर पद्मश्री डा. प्रकाश आमटे की सदिच्छा भेंट ली। इस भेंट के दौरान उन्होंने प्रकल्प अंतर्गत अस्पताल, निवासी आश्रम स्कूल, आदिवासी क्षेत्र के लिए चलाए जाने वाले विभिन्न स्वास्थ्य उपक्रमों का निरीक्षण किया।
इस समय स्वास्थ्य विभाग के संचालक डा. विजय कंदेवाड, सहसंचालक रामजी आडकीकर, उपविभागीय अधिकारी अमर राऊत, स्वास्थ्य उपसंचालक शशिकांत शंभरकर, अंबादास देवमाने, जिला शल्य चिकित्सक डा. वर्षा लहाडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप शिंदे समेत अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
दिनभर हुआ हनुमान चालिसा का पाठ, सेमाना देवस्थान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
गडचिरोली के किसानों के लिए ई-फसल पंजीयन बना सिरदर्द, खरीफ फसल पर असर संभव
प्रतिकूल परिस्थिति में लोकबिरादरी ने जारी रखी सेवा
इस समय स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने उच्च शिक्षा लेकर चिकित्सक बनने के बाद इतने दुर्गम व नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र में सेवा देने की प्रेरणा कैसे मिली, ऐसा सवाल डा. आमटे से किया। इस पर डा. आमटे ने बताया कि विगत 52 वर्ष लोकबिरादरी प्रकल्प के माध्यम से गरीब आदिवासी समाज को स्वास्थ्य, शिक्षा व मानवतावादी सेवा देने का कार्य शुरू है। शुरूआत के 22 वर्ष में इस परिसर में बिजली सुविधा भी नहीं थी। फिर भी व्यापक प्रतिकूल परिस्थिति में सेवा देते हुए अखंड रूप से कार्य शुरू रखने की बात कही।
सर्पदंश के उपचार की सुविधा बेहतर हों
प्रकल्प में सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजना प्रभावी रूप से चलाई जाती क्या, वहीं सरकार द्वारा और किसी तरह के मदद अपेक्षित है क्या, इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। इस समय सर्पदंश पर दवा उपचार के लिए विशेष सहुलियत व अधिक सक्षम सुविधा उपलब्ध कराने की अपेक्षा डा. आमटे ने व्यक्त की।
यह भी पढ़ें – NCP विलय का रास्ता साफ! 80% विधायक तैयार, अजित के करीबी के दावे से मची हलचल, तटकरे बोले- BJP से पूछना पड़ेगा
भामरागड़ परिसर में सर्पदंश की घटना निरंतर हो रही है। इस संदर्भ की दवा व उपचार व्यवस्था को अधिक गति देने की जरूरत व्यक्त की गई। इस भेंट में डा. प्रकाश आमटे की पत्नी डा. मंदाकिनी आमटे तथा लोकबिरादरी प्रकल्प के सदस्यों से संवाद किया गया।
स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा
स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था की दिक्कत, दुर्गम क्षेत्र में एम्बुलेंस की सेवा, दवाई भंडार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर ने स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य विषयक ज्ञापन स्वीकारकर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
आंबिटकर ने भामरागड़ के ग्रामीण अस्पताल तथा अहेरी के उपजिला अस्पताल को भेंट देकर वहां की बुनियादी सुविधा, मरीजों की सेवा, उपलब्ध मनुष्यबल तथा दवाइयों का जायाजा लिया।
