अंगूर की घटी मांग, आम बना पहली पसंद, तरबूज, खरबूज, ताड़ आदि मौसमी फलों की ग्राहकों में अधिक मांग
गड़चिरोली में मौसमी फलों की मांग बढ़ी, आम की कीमतें ऊंची, अंगूर की मांग में कमी, तरबूज और खरबूज की बिक्री में वृद्धि।
Gadchiroli News: आहार में फलों का व्यापक महत्व होता है, विभिन्न किस्म के फल स्वास्थ्य के लिए विशेष महत्व रखते है. गड़चिरोली के बाजारों में अंगूर की मिली जुली मांग दिखाई दे रही है. ग्रीष्मकाल प्रारंभ हुआ है, ऐसे में फलों का राजा आम पर सभी की निगाहें है. इन दिनों फलों के दूकानों में आम पहुंच गया है. जिससे आम की मांग दिखाई दे रही है. लेकिन शुरूआती दिन होने के चलते आम के दाम भी अधिक है, स्थानीय आम निकलना बाकी है, बाहरी बाजारों से ही शहर में आम पहुंच रहा है. जिससे इन दिनों आम के साथ तरबूज, खरबूजा, ताड़ आदि फलों की मांग बढी नजर आ रही है.
सेहत के लिए लाभदायकधूपकाले के दिनों में सेहत को तंदुरूस्त रखने के लिए फल का सेवन अच्छा माना जाता है. गड़चिरोली जिले में हर मौसम में फलों की मांग रहती है, लेकिन मौसमी फलों की ओर ग्राहकों का रूझान काफी दिखाई देता है. इन दिनों बाजारों में तरबूज, खरबूज, अनानस, सेब, अंगूर, केले समेत अन्य फल दूकानों में सजे नजर आ रहे है. गड़चिरोली शहर में विभिन्न फल विक्रेताओं के पास विभिन्न किस्म के फल नजर आते है.
बीते कुछ दिन पूर्व जिले में अंगूर की मांग बढ गई थी, लेकिन इन दिनों अंगूर की मांग अधिक नहीं है. फिलहाल जिले में आम समेत मौसमी फलों की आवक शुरू हुई है. जिसके चलते ग्राहकों द्वारा आम की अधिक मांग की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सख्त, बोले- दफ्तर नहीं, गांवों तक पहुंचे प्रशासन
गड़चिरोली एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण फिलहाल रुका, किसानों ने खत्म किया आंदोलन
गड़चिरोली में पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को मार डाला
एटापल्ली के पास भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
अंगूर के दाम में उछाल
जिले में बीते कुछ माह से अंगूर का सीजन शुरू है. जिससे बीते दिनों अंगूर की मांग बढ़ने से आवक भी बढ़ गई थी. लेकिन इन दिनों मिश्रित स्वरूप में अंगूर की मांग हो रही है. अब अंगूर फलों का सीजन अंतिम चरण में होने की बात भी कुछ विक्रेताओं ने कहीं है. वहीं अंगूर के दाम भी अधिक है. बाजारों में अंगूर 200 रूपये किलो के दाम से बिक रहा है. ऐसे में इस फल की ओर ग्राहकों का रूझान मिलाजुला नजर आ रहा है.
ग्राहकों की संख्या घटी
फल बिक्रेता दिवाकर चौधरी ने कहा कि धूपकाले का दौर शुरू है, ऐसे में ग्राहकों की संख्या में काफी कमी आयी है. विभिन्न मौसमी फलों की मांग ग्राहकों द्वारा हो रही है, लेकिन अंगूर की मांग कम है. अब अंगूर का सीजन भी अंतिम चरण में है. ऐसे में इन दिनों आम समेत अन्य फलों की मांग हो रही है. लेकिन कड़ी धूप के चलते ग्राहकों में व्यापक कमी दिखाई दे रही है. इसका असर व्यवसाय पर नजर आ रहा है.
