गड़चिरोली की ग्राम पंचायतों में अब तक नहीं पहुंचा इंटरनेट, ऑनलाइन कामों में हो रही परेशानी
Gadchiroli News: गड़चिरोली की 467 ग्राम पंचायतों में कई जगह अब तक इंटरनेट सुविधा नहीं। योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन ठप, ग्रामीण, किसान व छात्र परेशान; नागरिकों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Villages Internet Issues: गड़चिरोली जिले के 467 ग्राम पंचायत होकर इनमें से अनेक ग्राम पंचायतों में अब तक इंटरनेट सुविधा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इंटरनेट सुविधा के अभाव मे ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभावित होते दिखाई दे रहे है।
एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा सरकारी योजनाएं पहुंचाने का काम ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जाता है। ऐसे में योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवदेन करना पड़ता है। लेकिन जिले के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में अनेक ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
इसके अलावा किसान, नागरिक समेत स्कूली छात्रों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराएं, ऐसी मांग जिले के नागरिकों द्वारा की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Gadchiroli News: गडचिरोली में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन और रैलियां
Lava Virat V1 5G: देसी कंपनी Lava का बड़ा दांव, 15k के बजट में Poco-Samsung को देगा सीधी टक्कर
खाट-स्ट्रेचर का सहारा! गड़चिरोली के दुर्गम कोईंदूल गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
ग्राम पंचायतों से होता है गांवों का विकास
गड़चिरोली आदिवासी बहुल, अतिदुर्गम, पिछड़ा और अविकसित जिले में रूप में पहचाना जाता है। ग्रामीण क्षेत्र का विकास ग्राम पंचायतों के माध्यम से होता है। जिससे ग्राम पंचायत को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकास के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी किसान और नागरिकों को दी जाती है।
इसके अलावा विभिन्न दाखिलों का वितरण किया जाता है। सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों के कामकाज ऑनलाईन किया है। पटवारी कार्यालय और ग्राम पंचायत कार्यालय से मिलने वाले दाखिले भी ऑनलाईन तरीके से दिए जाते है। जिससे पिछले कुछ वर्षो से जिले के ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सुविधा लगाने का कार्य शुरू किया है। किंतु अब तक अनेक ग्राम पंचायत इंटरनेट सुविधाओं सें वंचित होने की जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें:- गुंडे के भाई को मंत्री ने दिया गन लाइसेंस! विपक्ष ने योगेश कदम का मांगा इस्तीफा, मचा सियासी हड़कंप
इन तहसीलों में सर्वाधिक समस्या
गड़चिरोली जिले की भामरागड़, एटापल्ली, सिरोंचा, धानोरा और कोरची तहसीलों में तो ऐसी स्थिति है कि दुर्गम व अतिदुर्गम तहसीलों के नागरिकों को अपने ऑनलाइन काम करवाने के लिए तहसील मुख्यालय या जिला मुख्यालय में आना पड़ता है। तहसील मुख्यालय में भी कभी कबार इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण दुर्गम और अतिदुर्गम गांवों को नागरिकों को निराश होकर जाना पड़ता है।
ऐसे में समय पर काम नहीं होने के कारण नागरिकों को अतिरिक्त वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा अनेक ग्रापं कार्यालय में आवश्यक सुविधा नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत के कर्मचारी और नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरी ओर पिछले कुछ वर्षों से ग्राम पंचायतों को इंटरनेट सुविधा नहीं होने पर भी प्रशासन द्वारा ऐसे ग्रापं में सुविधा उपलब्ध कराने में कोई कार्रवाई करते नहीं दिखाई दे रही है। जिससे नागरिकों को भारी त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है।
