Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसान बेबस, कृषि विभाग खामोश…गड़चिरोली में 266 रुपए की यूरिया खाद बैग बिक रही 630 में

Gadchiroli News: गड़चिरोली में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। कुछ कृषि केंद्र चालक मौके का फायदा उठाकर यूरिया के साथ अन्य खाद थोपकर अधिक दाम वसूल रहे हैं। कृषि विभाग मौन है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 02, 2025 | 09:46 AM

कृषि केंद्र पर किसानों की भीड़ (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Urea Shortage: धान फसलों की वृद्धि के लिए किसान फिलहाल यूरिया की मात्रा दे रहे है। यूरिया मिले इसके लिए वे भागदौड़ कर रहे है। लेकिन गड़चिरोली जिले में फिलहाल यूरिया की किल्लत होने से जिन कृषि केंद्र की ओर खाद उपलब्ध है, वे कृषि केंद्र चालक किसानों के जरूरत का लाभ ले रहे है। ऐसे ही मामले एटापल्ली, धानोरा, आरमोरी तहसील में खुलकर सामने आ रहे है।

एटापल्ली तहसील के कसनसूर परिसर के एक कृषि केंद्र चालक द्वारा किसानों को एक यूरिया के थैली के साथ नैनो यूरिया देते हुए प्रत्येक से 630 रुपये लिए जा रहे है। यूरिया के साथ अन्य खाद की लिकिंग कर किसानों की लूट की जा रही है। इस ओर कृषि विभाग ने अनदेखी हो रही है।

किसान दिन ब दिन केंद्र पर घूम रहा है। कभी कतार में लग रहा है। लेकिन खाद नहीं मिल रहा है। जब कुछ मात्रा में यूरिया मिला तो केंद्र ने नैनो यूरिया जबरदस्ती से देते हुए अधिक की राशि वसूल की जा रही है। पहले ही संकट में होने पर ऐसे लूटमारी से किसान और अडचनों में आया है।

यूरिया धान के उत्पादन के लिए अत्यावश्यक खाद है। उचित समय पर यूरिया खाद की मात्रा न देने पर फसलें मुरझाती है। पत्तियां पीली होती है। उत्पादन में गिरावट आती है। पहले ही देरी होने से फसलों की वृद्धि कम है। ऐसे में कृषि केंद्र द्वारा हो रही लूट किसानों के जख्मों पर नमक रगड़ने वाली साबित हो रही है।

एटापल्ली तहसील के कसनसूर परिसर में पहले ही खाद की किल्लत होने पर रविवार को यहां के एक कृषि केंद्र पर से 2 थैली यूरिया के लिए 1260 रुपये देने पड़े, वहीं इसके साथ नैनो यूरिया खाद जबरन बेचा जा रहा है। अगर नैनो यूरिया खरीदने से इनकार करने पर सामान्य यूरिया नहीं देते है। ऐसे में किसानों के पास विकल्प नहीं बचता है। खाद की किल्लत तथा होने वाली किसानों की लूट रोकने प्रशासन को तत्काल कदम उठाना आवश्यक है।

कृषि अधिकारियों के मिलीभगत से बिक्री?

कसनसूर यूरिया बिक्री मामले के चलते इसके पीछे संबंधित कृषि अधिकारियों की मिलीभगत होने की बात कही जा रही है। आदेश नहीं होने के बावजूद केंद्र चालक द्वारा खुले रूप से अवैध तरीके से यूरिया की बिक्री की जा रही है। ऐसे में अधिक दाम लिए जा रहे है। यह बात कुछ अधिकारियों को ज्ञात होने के बावजूद अनदेखी होने की बात कही जा रही है, अन्यथा केंद्र चालक की इतनी हिमत कैसे बढ़ी, यह प्रश्न उपस्थित किया जा रहा है।

जांच कर वरिष्ठों को भेजे रिपोर्ट

एटापल्ली तहसील गुण नियंत्रक एचके राऊत ने कहा के संबंधित केंद्र पर का मामला व्यापक गंभीर है। इस मामले की जांच की जाएगी। दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। जांच की रिपोर्ट वरिष्ठ स्तर पर भेजी जाएगी।

विधायक ने लगाई थी फटकार

आरमोरी तसहील के मानापुर, देलनवाड़ी व वैरागड़ में शनिवार को यूरिया खाद को लिंकिंग कर 266 रुपयों की एक बैग 550 रुपयों में बिक्री की गई। वहीं रविवार को धानोरा में भी यूरिया का एक बैग 500 रुपयों में बेची जा रही थी।

यह भी पढ़ें:- सप्ताह में एक दिन करें ‘डिजिटल उपवास’, स्‍क्रीन टाइम कम करने से होंगे ये फायदे

इसकी जानकारी किसानों ने विधायक डॉ. मिलींद नरोटे को देते हुए विधायक तत्काल उक्त कृषि केंद्र पर पहुंचकर केंद्र चालक को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। इस समय उपस्थित कृषि अधिकारियों को भी फटकार लगाई।

कृषि केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत

गड़चिरोली जिले की आरमोरी तहसील के वैरागड़, देलनवाड़ी, मानापुर, कुलकुली परिसर के कृषि केंद्र चालकों ने यूरिया के बैग पर कीटनाशक पावडर लिंकिंग कर एक बैग 550 रुपयों में बिक्री की। यूरिया की अधिक दाम में बिक्री न हो, इसके लिए कृषि विभाग की निगरानी है, लेकिन अनेक जगह कृषि केंद्र चालकों ने यूरिया के लिए किसानों से अधिक राशि लेने की शिकायत है। किसानों की लूट करने वाले ऐसे कृषि केंद्र चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है।

Gadchiroli urea scarcity farmer exploitation nano urea overpricing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 09:46 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

झुग्गी-झोपड़ियों में घुसकर चुराते थे मोबाइल, 7.5 लाख के 89 फोन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

2

बी फार्मेसी प्रवेश के लिए पंजीयन की तिथि फिर बढ़ी, एडमिशन में देरी बनी छात्रों की पढ़ाई में रुकावट

3

रेलवे टेंडर में 38 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

4

गहरे समुद्र में निजी कंपनियों के प्रवेश का विरोध, मछुआरा संघ ने जताई आपत्ति

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.