-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Teachers Protest School Band Against Tet Rules
गड़चिरोली में स्कूल बंद, TET के खिलाफ शिक्षकों ने जिलाधीश कार्यालय पर दिया धरना, रखी ये मांग
- Written By: प्रिया जैस
Gadchiroli TET Controversy: गड़चिरोली में TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने स्कूल बंद कर जिलाधीश कार्यालय पर जोरदार आंदोलन किया। पुरानी पेंशन और पदोन्नति सहित कई मांगे उठाईं।

शिक्षकों का आंदोलन (सौजन्य-नवभारत)
Teachers’ Movement: गड़चिरोली जिले में शिक्षकों की पुरानी पेंशन की मांग की ओर अनदेखी कर राज्य सरकार के 1 सिंतबर के आदेश अनुसार 2013 पूर्व नियुक्त शिक्षकों को दो वर्ष में टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। इस निर्णय के खिलाफ शुक्रवार को जिले के शिक्षक व शिक्षकेत्तर संगठन द्वारा स्कूल बंद रख जिलाधीश कार्यालय के सामने धरना आंदोलन किया गया।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के निर्णय अनुसार जिन शिक्षकों की सेवा निवृत्ति के लिए पांच वर्ष से अधिक शेष है, उन्हें दो वर्ष के भीतर टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। टीईटी उत्तीर्ण न होने पर दो वर्ष के बाद सख्ती की निवृत्ति लेनी पड़ेगी।
शिक्षक संगठन की प्रमुख मांग
इस टीईटी सख्ती के निर्णय के खिलाफ राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की शिक्षक संगठन की प्रमुख मांग है। यह अन्यायकारक आदेश को पीछे लें, इस मांग को लेकर विभिन्न शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी समन्वय समिति के नेतृत्व में शुक्रवार को स्कूल बंद कर जिलाधीश कार्यालय के सामने आंदोलन किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा, विशेष दल करेगा कार्रवाई
Gadchiroli News: धानोरा-गड़चिरोली नेशनल हाईवे पर कीचड़ में फंसे दो ट्रक, 4 घंटे तक जाम
गड़चिरोली में 2,539 किसानों को मिलेगा ₹11.74 करोड़ की ऋणमाफी का लाभ, पात्र सूची जारी
इस आंदोलन में महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षक समिति के अध्यक्ष योगेश ढोरे, सरचटिणीस खिरेंद्र बांबोले, कार्याध्यक्ष उबेंश पेंदाम, कोषाध्यक्ष नरेश जपंलवार, कॉस्ट्राईब कल्याण संगठन के अध्यक्ष गौतम लांडगे, सरचिटणीस प्रदीप उईके, पुरानी पेंशन संगठन के अध्यक्ष गुरुदेव नवघडे, बापू मुनघाडे, शिक्षक भारती के अध्यक्ष पुंडलिक देशमुख, सरचिटणीस राजन्ना बिद्दीवार, अरमदीप भुरले, शिक्षक परिषद के अध्यक्ष मनोज नेवलकर, श्रीनिवास कोडाप आदि समेत बड़ी संख्या में संगठनों के पदाधिाकरी उपस्थित थे।
प्रमुख मांगें
- टीईटी अनिवार्यता के निर्णय पर रोक लगाई जाए।
- रोकी गई पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।
- शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।
- भर्ती प्रक्रिया में हुए विलंब पर तुरंत निर्णय लिया जाए।
धानोरा में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया
धानोरा तहसील मुख्यालय में महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति द्वारा धानोरा तहसील कार्यालय पर दस्तक देकर तहसीलदार के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया गया है। इस तहसील में शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर और स्कूल बंद रख आंदोलन किया।
मुख्यमंत्री को भिजवाये गये ज्ञापन में प्राथमिक शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य करने संदर्भ में राज्य सरकार शिक्षकों के सरक्षणार्थ भूमिका लेने, टीईटी अनिवार्यता के नाम पर रोकी गई पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने आदि समेत विभिन्न मांगों का समावेश है।
यह भी पढ़ें – ..पलटती तो होता लाशों का अंबार! ट्रक की टक्कर से बेकाबू दौड़ी बस, पेड़ ने बचाई दर्जनों जान, 3 की मौत
यहां पर किये गये आंदोलन में जिलाध्यक्ष योगेश्वर ढोरे, जिला सरचिटणीस खिरेंद्र बांबोले, जिला कार्याध्यक्ष डंबाजी पेंदाम, जिला कोषाध्यक्ष नरेश जांपलवार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित थे।
एटापल्ली में निकाला मोर्चा
एटापल्ली तहसील में शिक्षकों ने टीईटी खारिज करने और विभिन्न प्रलंबित मांग हल करने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पर मोर्चा निकाला। जहां तहसीलदार के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया है। शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी समन्वय समिति तहसील एटापल्ली द्वारा मुख्यमंत्री को भिजवाये गये ज्ञापन में कहा गया कि 23 अगस्त 2010 के पहले नियुक्त हुए शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता खारिज करने, भर्ती प्रक्रिया में हुए विलंब संदर्भ में तत्काल निर्णय लेने समेत विभिन्न मांगों का समावेश है।
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते समय नीलकंठ ओंडरे, भिवाजी मडावी, डोलेश तलांडे, संगीता करमे, ब्रह्मपुत्रा वाडके, पुष्पा गेडाम, पदम्मा कडुर्लावर, रमेश भोयर, महेश पुल्लूरवार, दीपक नागपूरवार, त्रिमूर्ति भिसे समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Gadchiroli teachers protest school band against tet rules
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार और प्रिया घनघास ने भारत के लिए पक्का किया पदक; क्वार्टरफाइनल में दिखाया दम
Jul 29, 2026 | 07:07 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, 5 जिलों में नए न्यायालय को मंजूरी
Jul 29, 2026 | 07:02 AMईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर दागीं मिसाइलें, शांति वार्ता के बीच भड़का तनाव; हाई अलर्ट पर US सेना
Jul 29, 2026 | 06:58 AMAnup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
Jul 29, 2026 | 06:57 AMनागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!
Jul 29, 2026 | 06:54 AMLIVEआज की ताजा खबर 29 जुलाई LIVE: लोकसभा में पेपर लीक बिल पर आज सरकार देगी जवाब
Jul 29, 2026 | 06:51 AMफिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














