गड़चिरोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैवल्स से ले जा रहा गांजा जब्त, विसापुर में शराब तस्कर अरेस्ट
Gadchiroli News: गड़चिरोली के सिरोंचा में पातागुडम पुलिस ने ट्रैवल्स से हो रहे गांजा तस्करी पर कार्रवाई की। 5 किलो गांजा जब्त कर 3 आरोपी गिरफ्तार किया। वहीं विसापुर मार्ग से एक शराब तस्कर को भी पकड़ा।
- Written By: आकाश मसने
गिरफ्तार गांजा तस्कर व सुरक्षा बलों के जवान (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Ganja And Liquor Smuggling News: गड़चिरोली जिले के सिरोंचा तहसील के सीमावर्ती इलाके में ट्रैवल्स में गांजे की तस्करी होने की जानकारी मिलते ही पातागुडम पुलिस ने वाहन को रोककर गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 किलो गांजा जब्त करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ट्रैवल्स चालक छग के बिजापुर निवासी रवि विश्वकर्मा, मद्देड निवासी वरूण सोडी, राणीबोदली निवासी पिसु पुनेम का समावेश है।
जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाली तस्करी रोकने के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है। सिरोंचा तहसील का पातागुडम क्षेत्र इंद्रावती नदी से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से जोड़ता है। जिस कारण क्षेत्र तस्करी की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।
ट्रैवल्स से हो रही थी गांजा तस्करी
ऐसे में सोमवार की रात के समय एक ट्रैवल्स से गांजे की तस्करी होने की जानकारी मिलते ही पातगुडम पुलिस ने जाल बिछाया। उक्त वाहन की जांच करने पर वाहन में करीब 5 किलो गांजा मिला। जिससे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: धंतोली अतिक्रमण केस, कोर्ट ने पूछा- कार्रवाई हुई या सिर्फ कागजों में? मनपा से मांगा पूरा हिसाब
Nashik Court Verdict Update: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की बढ़ी मुश्किलें, सातवें मामले में भी 12 मई तक जेल
जलगांव ST बस हादसा, ब्रेक फेल होने से 3 किमी बेकाबू दौड़ती रही बस, 35 घायल
4 राज्यों में जीतना तय, केरल में भी खिलाएंगे कमल, रामदास आठवले का बड़ा दावा
मामले की अधिक जांच पातागुडम पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। इस दिशा में भी जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
दोपहिया से शराब तस्करी
गड़चिरोली में दोपहिया से शराब की तस्करी करते समय पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर कार्रवाई के भय से दोपहिया तस्कर दोपहिया वहीं छोड़ भाग खड़ा हुआ। इस दौरान पुलिस ने शराब व दोपहिया जब्त की है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बदलेगी सरकारी स्कूलों की तकदीर, खुलेंगे CM श्री स्कूल, मंत्री पंकज भोयर ने किया ऐलान
विसापुर मार्ग से गड़चिरेाली में दोपहिया द्वारा शराब की तस्करी होने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली। जिससे पुलिस ने रात के दौरान शहर के कारगिल चौक में जाल बिछाया। इस दौरान एमएच 33 एएफ 0741 क्रमांक की दोपहिया आती दिखाई दी।
इस दौरान उक्त दोपहिया को रुकने के लिए हाथ दिखाया। इस दौरान चालक ने लंबी दूरी पर ही दोपहिया खड़ी कर भाग खड़ा हुआ। इस दौरान पुलिस ने 13 हजार 550 रुपयों की शराब व 35 हजार रुपये कीमत की दोपहिया जब्त की है। गड़चिरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
